भारत दुनिया के लिए बन सकता है एआई चिप कैपिटल : सॉफ्टबैंक सीईओ

नई दिल्ली । भारत द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में की जा रही प्रगति को देखते हुए सॉफ्टबैंक के संस्थापक और सीईओ मासायोशी सोन ने कहा कि यह देश दुनिया की एआई चिप कैपिटल बन सकता है।

देश की राजधानी में भारतीय स्टार्टअप संस्थापकों के साथ मुलाकात में सोन ने कहा कि वह आने वाले समय में भारत के एआई क्षेत्र में और अधिक निवेश करेंगे।

सोन ने भारत में कई कंपनियों में निवेश किया हुआ है।

लगभग दो वर्षों में सोन की यह पहली भारत यात्रा थी। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की खबर है, हालांकि मुलाकात के बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

सॉफ्टबैंक ने कई भारतीय स्टार्टअप्स में निवेश किया है, जिनमें स्नैपडील, ओला, ओयो, हाउसिंग डॉट कॉम और ग्रोफर्स (ब्लिंकिट) शामिल हैं।

इससे पहले सोन की ओर से कहा गया था कि सॉफ्टबैंक आने वाले वर्षों में भारत में 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि निवेश करेगा।

2024 की शुरुआत में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि जनरेटिव एआई के बढ़ते रुझान के कारण सॉफ्टबैंक के सीईओ ने कथित तौर पर अपने एआई वेंचर के लिए लगभग 100 अरब डॉलर जुटाने का लक्ष्य रखा है।

भारतीय बाजारों में आईपीओ की बढ़ती संख्या के कारण, जापान की प्रमुख निवेश कंपनी ने सितंबर तिमाही में बीते दो साल में अपना सबसे बड़ा तिमाही मुनाफा दर्ज किया था।

सॉफ्टबैंक ने सितंबर तिमाही के लिए 1.18 ट्रिलियन येन (7.7 बिलियन डॉलर) का शुद्ध लाभ कमाया था, जबिक पिछले साल कंपनी को 931 बिलियन येन का घाटा हुआ था।

कंपनी के मुनाफे में आने की वजह इसका ‘विजन फंड’ का बेहतर प्रदर्शन था। इस फंड में भारतीय शेयर बाजार में सूचीबद्ध कई कंपनियां शामिल हैं।

सॉफ्टबैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी योशिमित्सु गोटो ने कमाई के बाद कहा, “विजन फंड्स में बड़े नुकसान होने के बाद, हम बहुत कंजर्वेटिव थे। उससे सीखकर हम अच्छा मुनाफा कमाने में सफल हुए हैं।”

दोनों विजन फंडों ने 1.85 बिलियन डॉलर के निवेश से पूरी तरह या आंशिक रूप से एग्जिट ले लिया है। । कंपनी डिजिटल भुगतान फर्म पेटीएम सहित 10 पोर्टफोलियो कंपनियों से पूर्ण एग्जिट लिया है।

–आईएएनएस

नए प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स से महंगाई की निगरानी होगी और मजबूत: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों ने सोमवार को सरकार द्वारा नए उत्पादक मूल्य सूचकांक यानी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) फ्रेमवर्क को लागू किए जाने का स्वागत किया। उनका...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को करेंगे नई वार्ता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, टेक कंपनियों ने जताई चिंता

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। कहा कि सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए...

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

admin

Read Previous

‘कजरा मोहब्बत वाला’ पर थिरकीं शहनाज गिल

Read Next

संभल जामा मस्जिद की रिपोर्ट नहीं हुई पेश, अगली सुनवाई आठ जनवरी को

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com