भारत वित्त मंत्री सीतारमण की यात्रा के दौरान उज्बेकिस्तान के साथ करेगा द्विपक्षीय निवेश संधि

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 24-28 सितंबर को मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान का दौरा करेंगी। इस दौरान वह एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) के गवर्नर मंडल की नौंवी वार्षिक बैठक में भाग लेंगी। साथ ही इस आधिकारिक यात्रा में दोनों देशों के बीच एक द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, वित्त मंत्री सीतारमण की ओर से विदेश यात्रा के दौरान उज्बेकिस्तान, कतर, चीन और एआईआईबी के अध्यक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की जाएगी। वित्त मंत्री इस मीटिंग में एआईआईबी में भारत के गवर्नर के तौर पर हिस्सा लेंगी।

भारत एआईआईबी का दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है। इस बैठक में बहुपक्षीय चर्चाएं विकास एजेंडे से संबंधित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर केंद्रित होंगी।

आधिकारिक यात्रा के हिस्से के रूप में, केंद्रीय वित्त मंत्री के उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शौकत मिर्जियोयेव से मुलाकात करने की उम्मीद है।

यात्रा के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर हस्ताक्षर करेंगी। बीआईटी पर केंद्रीय वित्त मंत्री और उज्बेकिस्तान के निवेश, उद्योग और व्यापार मंत्री द्वारा हस्ताक्षर किए जायेंगे। इस संधि का उद्देश्य दीर्घकालिक आधार पर दोनों देशों के पारस्परिक लाभ के लिए अधिक व्यापक आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री भारत-उज्बेकिस्तान के बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगी। इसमें दोनों देशों के इंडस्ट्री लीडर्स भाग लेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री समरकंद स्टेट यूनिवर्सिटी और ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री स्मारक भी जाएंगी।

एआईआईबी की वार्षिक बैठक में 80 से ज्यादा देशों के साथ कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भाग ले रही हैं।

एआईआईबी एक बहुपक्षीय बैंक है। इसका फोकस स्थायी बुनियादी ढांचे का विकास और तेज आर्थिक विकास, धन सृजित, बुनियादी ढांचे में सुधार और कनेक्टिविटी के लिए उत्पादक सेक्टर्स और बुनियादी ढांचे में निवेश को प्रोत्साहित करना है।

–आईएएनएस

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

सीबीएसई का बड़ा फैसला: कतर में 12 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

दोहा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने कतर में 12 मार्च से आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। कतर...

ईरान में 400 से ज्यादा ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक: इजरायल

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने ईरान में 400 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इनमें बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और...

कट्टरपंथ फैलाने के लिए आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया को बनाया अपना हथियार, ये रिपोर्ट चौंका देगी

नई दिल्ली । आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी और खबरें बहुत तेजी से लोगों तक पहुंचती हैं। लोग तुरंत घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते...

नॉर्वे में अमेरिकी दूतावास धमाका मामला: पुलिस ने जताई ‘आतंकी साजिश’ की आशंका

ओस्लो । नॉर्वे पुलिस ने रविवार तड़के राजधानी स्थित यूएस दूतावास में हुए जोरदार धमाके के मकसद को लेकर बड़ी टिप्पणी दी है, कहा है कि ये आतंकी हमला हो...

ऊर्जा केंद्रों पर हमला खतरनाक, ये वॉर क्राइम जो इंसानियत के खिलाफ: ईरान

तेहरान । इजरायल ने रविवार को दावा किया कि उसने ईरान के तेल ठिकानों को निशाना बनाया है। तेहरान और आसपास के शहरों में स्ट्राइक की वजह से पूरा आसमान...

नेपाल: आरएसपी की ‘महिला ब्रिगेड’ ने कर दिया कमाल, भारी जनसमर्थन के साथ बनाया खास मुकाम

काठमांडू । नेपाल के हालिया संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) ने सिर्फ राजनीतिक सफलता ही नहीं हासिल की, बल्कि महिला प्रतिनिधित्व के मामले में भी एक उल्लेखनीय उदाहरण...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तानी पुलिस ने औरतों को नहीं करने दिया मार्च, हिरासत में लिया

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रस्तावित रैली से पहले पुलिस ने महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत...

admin

Read Previous

एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में जी4 देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की

Read Next

हनुमान जी का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लूंगी: आतिशी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com