अगले एक साल में 22 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण करेगा टाटा स्टील

नई दिल्ली:अगले एक साल में देश की सबसे तेज और सुविधाओं से संपन्न वंदे भारत भारत एक्सप्रेस की 22 ट्रेनों का निर्माण टाटा स्टील करेगा। भारतीय रेलवे की ओर से इसे लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ है। अगले दो साल में रेलवे ने 200 नई वन्दे भारत ट्रेन तैयार करने का लक्ष्य रखा है।

जानकारी के अनुसार रेलवे 2024 की पहली तिमाही तक वंदे भारत ट्रेन के पहले स्लीपर संस्करण को शुरू करने का लक्ष्य बना रहा है। ऐसे में ट्रेन के निर्माण कार्य को गति देने के लिए भारतीय रेलवे और टाटा स्टील के बीच कई योजनाओं पर करार हुआ है। वंदे भारत एक्सप्रेस में फस्र्ट क्लस एसी से लेकर थ्री टीयर कोच में लगने वाली सीटें अब टाटा स्टील कंपनी की ओर से तैयार किया जाएगा। रेलवे की ओर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एलएचबी कोच बनाने का ठेका भी टाटा स्टील को ही दिया गया है। इसके तहत पैनल, विंडो और रेलवे के स्ट्रक्च र तैयार किए जा रहे हैं।

योजना के तहत करीब 145 करोड़ रुपए का टेंडर फिलहाल भारतीय रेलवे ने वंदे भारत के रैकों के पार्ट्स के निर्माण के लिए टाटा स्टील को दिया है। यह काम 12 महीने में पूरा किया जाना है। इस कंपनी को वंदे भारत एक्सप्रेस की 22 ट्रेनों के लिए सीटें मुहैया कराने का भी ऑडर मिला है।

टाटा स्टील के कंपोजिट डिवीजन ने वंदे भारत एक्सप्रेस की सीटिंग सिस्टम के लिए 145 करोड़ रुपये का बल्क ऑर्डर प्राप्त करने के बाद इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया, जिसमें प्रत्येक ट्रेन सेट में 16 कोचों के साथ 22 ट्रेन सेटों के लिए पूर्ण सीटिंग सिस्टम की आपूर्ति शामिल है।

इस संबंध में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्नोलॉजी एंड न्यू मैटेरियल्स बिजनेस) देबाशीष भट्टाचार्य ने कहा, इस ट्रेन की सीटें विशेष रूप से डिजाइन की गई हैं, जो 180 डिग्री तक घूम सकती हैं और इनमें विमान जैसी यात्री सुविधाएं हैं। यह ‘भारत में पहली’ तरह की यात्री सुविधाएं हैं। जिसे अगले 12 महीनों में निष्पादित कर दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार टाटा स्टील लगातार रेलवे में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने में लगा है। रेलवे से समन्वय के लिए अधिकारियों की भी पोस्टिंग की गयी है। टाटा स्टील को मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर में भी काम मिला है। टाटा स्टील ने रेलवे से कारोबारी समन्वय बनाने के लिए टाटा मोटर्स के डिप्टी जीएम अराधना लाहिरी को टाटा स्टील में न्यू मैटेरियल बिजनेस के रूप में प्रतिनियुक्त किया है। वे रेलवे बिजनेस प्रोजेक्ट के एग्जीक्यूशन का काम देखेंगे।

–आईएएनएस

रोहित जैन को नियुक्त किया गया आरबीआई का नया डिप्टी गवर्नर, तीन साल का होगा कार्यकाल

नई दिल्ली । सरकार ने रोहित जैन को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। यह जानकारी एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। नोटिफिकेशन में कहा...

भारत की आर्थिक और समुद्री शक्ति को नई दिशा देगा ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट: रिपोर्ट

नई दिल्ली । एक नई रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट के जरिए भारत अपनी भौगोलिक स्थिति के फायदे को आर्थिक मजबूती, रणनीतिक गहराई और समुद्री प्रभाव में बदल सकता...

भर्ती अलर्ट: नाइलेट-पटना में 5 रिसोर्स पर्सन पदों पर वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू 20 मई को

पटना । राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी-नाइलेट), पटना, ने अस्थायी और संविदात्मक (कॉन्ट्रैक्चुअल) आधार पर रिसोर्स पर्सन के अलग-अलग 5 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

भारत-यूएई सीईपीए से व्यापार में मजबूत बढ़ोतरी और व्यवसायों को नए अवसर मिल रहे हैं: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय...

आईसीएसआईएल में डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित 20 पदों पर वैकेंसी, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू

नई दिल्ली । इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 10 और एमटीएस के 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी उपलब्धि, 15 जून से शुरू होंगी फ्लाइट

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यहां से आम यात्रियों...

कच्चे तेल में तेजी से डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट, 95 के स्तर के नीचे लुढ़का

मुंबई । अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को रुपए में बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह 95 के स्तर के नीचे फिसल गया। इसकी वजह अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण...

पीएलआई का फायदा, एप्पल आईफोन का निर्यात वित्त वर्ष 26 में 2 लाख करोड़ रुपए पहुंचा

नई दिल्ली । भारत का आईफोन निर्यात वित्त वर्ष 26 में बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह अब देश का सबसे बड़ा ब्रांडेड निर्यात बन गया है,...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

akash

Read Previous

केरल : अभिनेत्री अपर्णा से बदसलूकी करने वाला लॉ स्टूडेंट सस्पेंड

Read Next

ओडिशा को पर्यटकों के वैश्विक हॉटस्पॉट के रूप में विकसित करने के प्रयास जारी : नवीन पटनायक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com