2026 में भारत में बढ़ेंगी नौकरियां, बड़ी टेक कंपनियां ज्यादा भर्ती की बना रही योजना : रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के करीब 52 प्रतिशत तकनीकी और बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों ने कहा है कि उनकी कंपनियां साल 2026 में भारत में ज्यादा लोगों की भर्ती करने की योजना बना रही हैं।

बुधवार को जारी पेशेवरों के लिए बने एक सामुदायिक ऐप ‘ब्लाइंड’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि 34 प्रतिशत लोगों को भारत में भर्ती में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है, जबकि 18 प्रतिशत लोगों का मानना है कि भर्ती में मध्यम स्तर की बढ़ोतरी होगी।

इस सर्वे में अमेरिका और भारत के 2,392 सत्यापित पेशेवरों ने हिस्सा लिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे यह संकेत मिलता है कि गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, उबर और ईबे जैसी बड़ी ग्लोबल टेक कंपनियां अब भारत को ज्यादा काम सौंप रही हैं।

जब लोगों से पूछा गया कि भारत में भर्ती बढ़ने से अमेरिका की नौकरियों पर क्या असर पड़ेगा, तो 38 प्रतिशत लोगों ने कहा कि यह अमेरिका स्थित कुछ पदों की जगह ले रही है, जबकि 23 प्रतिशत लोगों ने कहा कि यह अमेरिकी भर्तियों की पूरक है।

रिपोर्ट में बताया गया कि 28 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अमेरिका के एच-1बी वीजा नियमों में सख्ती के कारण कंपनियां भारत में ज्यादा लोगों को नौकरी दे रही हैं, जबकि 25 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इन नियमों से कोई खास फर्क नहीं पड़ा है।

वहीं, करीब 4 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वीजा नियमों के कारण अमेरिका स्थित कंपनियों में ही भर्ती बढ़ी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अब अमेरिका के लिए एक मजबूत विकल्प बनता जा रहा है। कई कंपनियां अब अमेरिका में विस्तार करने के बजाए भारत में अपनी टीम बढ़ा रही हैं। इससे वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों की योजना में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

ईबे, वेफेयर, लिंक्डइन, क्वालकॉम, कैपिटल वन, गूगल, अमेजन, सेल्सफोर्स, एसएपी और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के 93 प्रतिशत तक कर्मचारियों ने बताया कि उनकी कंपनियां भारत में भर्ती बढ़ाने की योजना बना रही हैं।

भारत में विस्तार के तरीकों पर बात करें तो 25 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनकी कंपनियां पहले से मौजूद भारतीय टीम को बड़ा कर रही हैं। वहीं, करीब 20 प्रतिशत लोगों ने बताया कि भारत में नए पदों पर भर्तियां की जा रही हैं, जबकि 20 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कुछ खास काम और परियोजनाएं भारत में स्थानांतरित की जा रही हैं।

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

ईरान युद्ध की आहट और आर्थिक अस्थिरता की चेतावनी के बीच यूएन ने शुरू की कूटनीतिक समाधान की कोशिशें

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने खाड़ी क्षेत्र के कई नेताओं से बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान के साथ...

ट्रंप का नया व्यापार प्लान, भारत समेत कई देशों के साथ नए ट्रेड फ्रेमवर्क की घोषणा

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 2026 का व्यापार नीति एजेंडा पेश क‍िया, जिसमें कहा गया, “अमेरिका वापस आ गया है।” एजेंडे में टैरिफ को...

पीयूष गोयल ने यूके के बिजेनस और ट्रेड सेक्रेटरी पीटर काइल से की बातचीत, दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को यूके के बिजेनस और ट्रेड सेक्रेटरी पीटर काइल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की। इस दौरान...

एमिरेट्स और एतिहाद ने दुबई एयरपोर्ट से शुरू कीं सीमित उड़ान

नई दिल्ली । यूएई के एमिरेट्स और एतिहाद एयरवेज ने सोमवार को ऐलान किया कि वे कुछ फ्लाइट्स का ऑपरेशन शुरू कर रही हैं। इससे पहले दुबई एयरपोर्ट्स ने यूएस-इजरायल...

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने से ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भारी दबाव...

5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से पहले पाकिस्तान में ‘फायरवॉल’ विवाद और इंटरनेट संकट गहराया

नई दिल्ली । पाकिस्तान की इंटरनेट समस्याएं एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले 5जी स्पेक्ट्रम ऑक्शन से पहले सरकार...

एआई नौकरियों को खत्म नहीं करेगा, बल्कि उनमें बदलाव लाएगा: अमेजन सीईओ एंडी जेसी

नई दिल्ली । अमेजन के सीईओ एंडी जेसी के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म होने का डर बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। एक मीडिया...

इजरायल के ईरान पर हमले के बाद एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी

नई दिल्ली । इजरायल द्वारा शनिवार सुबह ईरान पर 'प्रीवेंटीव अटैक' यानी एहतियाती सैन्य हमले किए जाने के बाद एयर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली उड़ान शनिवार...

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

नई दिल्ली । एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में बिगड़ते हालात को देखते हुए उसने मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए अपनी...

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा सफल, ये ‘रिच और प्रोडक्टिव’: विदेश सचिव मिस्री

यरूशलम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ‘रिच और प्रोडक्टिव’ यानी काफी सफल बताया है। प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने पीएम मोदी को मिले...

इजरायल में यूपीआई की एंट्री, डिजिटल लेनदेन को किफायती और तेज बनाने में मदद मिलेगी

तेल अवीव । भारत और इजरायल ने गुरुवार को यूपीआई के क्रॉस-बॉर्डर (सीमापार) इस्तेमाल के लिए समझौता किया। इससे दोनों देशों के बीच डिजिटल और वित्तीय साझेदारी मजबूत होगी। इस...

admin

Read Previous

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव तो होगा विनाशकारी परिणाम: कतर

Read Next

वित्तीय क्षेत्र में आया बड़ा विदेशी निवेश कई वर्षों के कार्य का नतीजा : आरबीआई गवर्नर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com