टीसीएस और भारती एयरटेल का मार्केटकैप इस हफ्ते एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

मुंबई । टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारती एयरटेल का मार्केटकैप इस हफ्ते संयुक्त रूप से 1,10,762.97 करोड़ रुपए कम हो गया है। इसकी वजह शेयर बाजार में गिरावट होना है।

7-11 जुलाई तक के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 932.42 अंक या 1.11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

शेयर मार्केट की शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी का मार्केटकैप 56,279.35 करोड़ रुपए कम होकर 11.81 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

टीसीएस के जून तिमाही के नतीजे निवेशकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरने के कारण टीसीएस के शेयर में शुक्रवार को 3.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, भारती एयरटेल का मार्केटकैप 54,483.62 करोड़ रुपए कम होकर 10.95 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

इसके अतिरिक्त, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एलआईसी, एचडीएफसी बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मार्केट कैप में कमी दर्ज की गई।

इस हफ्ते शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का मार्केटकैप 2.07 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है।

समीक्षा अवधि में केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस के मार्केटकैप में बढ़त देखने को मिली है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में 42,363.13 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को कंपनी द्वारा प्रिया नायर को अपनी पहली महिला सीईओ और एमडी नियुक्त किए जाने के बाद शेयर की कीमत में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई थी।

इस दौरान बजाज फाइनेंस के मूल्यांकन में भी 5,033.57 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला कारोबारी हफ्ता काफी अहम होने वाला है। तिमाही नतीजे, खुदरा महंगाई के आंकड़े, अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर नए अपटेड और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल प्रभावित होगी।

14-18 जुलाई के कारोबारी सत्र में एचसीएल टेक, नेल्को, टाटा टेक, तेजस नेटवर्क, एडब्लूएल एग्री बिजनेस,एचडीएफसी लाइफ, बैंक ऑफ महाराष्ट्र,आईटीसी होटल्स,एक्सिस बैंक, एचडीएफसी एमएसी, इंडियन होटल्स, पॉलीकैब, विप्रो और जेएसडब्लू स्टील जैसी कंपनियां नतीजे जारी करेंगी।

–आईएएनएस

नए प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स से महंगाई की निगरानी होगी और मजबूत: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों ने सोमवार को सरकार द्वारा नए उत्पादक मूल्य सूचकांक यानी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) फ्रेमवर्क को लागू किए जाने का स्वागत किया। उनका...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को करेंगे नई वार्ता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, टेक कंपनियों ने जताई चिंता

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। कहा कि सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए...

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

admin

Read Previous

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की घर वापसी तय, 15 जुलाई को होगा स्प्लैशडाउन

Read Next

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, महंगाई और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से तय होगा बाजार का रुझान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com