‘स्टार्टअप इंडिया’ के 10 साल : चार से 120 से ज्यादा यूनिकॉर्न तक के सफर ने कुछ इस तरह बदली एंटरप्रेन्योरशिप की तस्वीर

नई दिल्ली । वर्ष 2016 में शुरू की गई ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल देश में एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया गया था, जिसे शुक्रवार को 10 साल पूरे हो गए हैं। बीते एक दशक में ‘स्टार्टअप इंडिया’ ने न केवल नए कारोबारों को जन्म दिया, बल्कि भारत को दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में शामिल कर दिया है। सरकारी नीतियों, आसान नियमों और वित्तीय सहयोग ने इस पूरे तंत्र को मजबूत आधार दिया है।

‘स्टार्टअप इंडिया’ की शुरुआत के समय देश में करीब 400 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप थे, जो अब बढ़कर 2.09 लाख से अधिक हो चुके हैं। इन स्टार्टअप्स के जरिए लगभग 21 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है। औसतन हर स्टार्टअप करीब 11 नौकरियां पैदा कर रहा है। खास बात यह है कि 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप टियर-2 और टियर-3 यानी छोटे और मध्यम शहरों से सामने आए हैं, जिससे इन क्षेत्रों में भी उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) को मजबूती मिली है।

पिछले दस वर्षों में सरकार ने स्टार्टअप्स को मजबूत करने के लिए कई अहम वित्तीय योजनाएं भी लागू कीं। साथ ही ‘स्टार्टअप इंडिया’ के तहत नियमों को सरल बनाने पर भी खास जोर दिया गया। अब तक 4,000 से ज्यादा नियमों को हटाया गया है और हजारों कानूनी प्रावधानों में बदलाव किए गए हैं।

‘स्टार्टअप इंडिया’ के इन 10 वर्षों में भारत में यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स (जिनका मूल्यांकन 1 अरब डॉलर से ज्यादा होता है) की संख्या 4 से बढ़कर 120 से ज्यादा हो गई है। इन कंपनियों का कुल मूल्यांकन 350 अरब डॉलर से अधिक पहुंच चुका है। इस दौरान रक्षा तकनीक, अंतरिक्ष तकनीक, जैव-प्रौद्योगिकी, कृषि तकनीक और जनरेटिव एआई जैसे नए क्षेत्रों का तेजी से विस्तार हुआ है। आज देश में 1,000 से अधिक रक्षा स्टार्टअप्स, 380 से ज्यादा अंतरिक्ष स्टार्टअप्स और करीब 900 एआई आधारित स्टार्टअप्स सक्रिय रूप से देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2025 में 11 नए स्टार्टअप्स ने यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल किया। इनमें एआई डॉट टेक, नवी टेक्नोलॉजीज, रैपिडो, नेट्राडाइन, जंबोटेल, डार्विनबॉक्स, विवृति कैपिटल, वेरिटास फाइनेंस, मनीव्यू, जसपे और ड्रूल्स शामिल हैं। इनमें से अधिकतर स्टार्टअप वित्तीय तकनीक, सॉफ्टवेयर सेवा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लॉजिस्टिक्स और वित्तीय सेवाओं से जुड़े हुए हैं।

नई यूनिकॉर्न लिस्ट में एआई डॉट टेक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जिसने केवल तीन वर्षों में 1.5 अरब डॉलर का मूल्यांकन हासिल कर यूनिकॉर्न क्लब में प्रवेश किया। यह इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कारोबार भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं।

वहीं पहले से स्थापित यूनिकॉर्न कंपनियों ने भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। आंकड़ों के अनुसार जेरोधा करीब 8.2 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ टॉप पर रहा। रेजरपे और लेंसकार्ट करीब 7.5 अरब डॉलर के आसपास रहे, तो वहीं ग्रो करीब 7 अरब डॉलर के मूल्यांकन तक पहुंच गया।

इसके अलावा जेप्टो, ऑफबिजनेस, इनमोबी, आयसर्टिस, ओयो (प्रिज्म) और मीशो जैसी कंपनियां भी भारत की टॉप यूनिकॉर्न लिस्ट में बनी हुई हैं। ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि भारतीय निवेशकों का भरोसा अभी भी वित्तीय तकनीक, ई-कॉमर्स, सॉफ्टवेयर सेवा और शिक्षा तकनीक जैसे क्षेत्रों पर कायम है।

कुल मिलाकर, ‘स्टार्टअप इंडिया’ के 10 साल भारत की उद्यमिता यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हुए हैं, जिसने इनोवेशन, रोजगार और निवेश के नए रास्ते खोले हैं।

–आईएएनएस

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली । व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार...

भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क तय, बीटीए पर बातचीत जारी रहेगी: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली । अमेरिका और भारत ने एक अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट को फाइनल कर दिया है, जिससे भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 18 परसेंट कम हो जाएगा। इस फैसले पर...

भारत-यूएस व्यापार समझौते का श्रेय पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप को जाता है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क सामने आ चुका है। इस पर विशेषज्ञों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इस बीच भारत...

आरबीआई एमपीसी के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 266 अंक उछला

मुंबई । आरबीआई एमपीसी के बाद भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 266.47 अंक या 0.32 प्रतिशत की...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14.361 अरब डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 723.774 अरब डॉलर पर पहुंचा

मुंबई । भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में 14.361 अरब डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 723.774 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह जानकारी शुक्रवार...

अदाणी एनर्जी डिस्कॉम्स को एक करोड़ स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर डिलीवर करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

अहमदाबाद । अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने गुरुवार को ऐलान किया है कि वह भारत , शायद दुनिया में पहली कंपनी बन गई है, जिसने डिस्कॉम्स (विद्युत वितरण कंपनी) को...

उबर, ओला और रैपिडो जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए केंद्र आज लॉन्च करेगा ‘भारत टैक्सी’ ऐप

मुंबई । केंद्रीय गृह और सहकारी मंत्री अमित शाह गुरुवार को भारत टैक्स ऐप को लॉन्च करेंगे। यह भारत में पहला सहकारी राइड-हेलिंग सर्विस ऐप है। सरकार की कोशिश इस...

भारतीय शेयर बाजारों में मामूली बढ़त, एंथ्रोपिक के ऐलान से आईटी शेयरों में गिरावट

मुंबई । भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार सुबह मामूली बढ़त देखी गई, जिसमें सभी सेक्टरों में बढ़त हुई। लेकिन, आईटी शेयरों में गिरावट से यह बढ़त सीमित रही। एंथ्रोपिक द्वारा...

अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत अपने संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करने में सफल रहा: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत अपने संवेदनशील क्षेत्रों, विशेषकर कृषि और दुग्ध क्षेत्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा है। यह जानकारी...

सेशेल्स के राष्ट्रपति पत्नी के साथ छह दिवसीय दौरे पर आएंगे भारत, जानें कैसा है दोनों देशों का संबंध?

नई दिल्ली । सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी और उनकी पत्नी वेरोनिक हर्मिनी छह दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत आएंगे। सेशेल्स के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का ये...

अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में हिस्सेदारी 30 प्रतिशत, ट्रेड डील से उद्योग को होगा बड़ा फायदा : इंडस्ट्री

तिरुपुर/अहमदाबाद । अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और ट्रेड डील से उद्योग को काफी फायदा होगा। यह बयान मंगलवार को इंडस्ट्री की ओर से दिया...

यूएसआईबीसी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को बताया ‘गेम चेंजर’

वॉशिंगटन । अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को “बेहद अहम” करार देते हुए कहा है कि यह दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को नया आकार दे सकता...

admin

Read Previous

भारत ने यूएन में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के सेल्फ डिटरमिनेशन कॉन्सेप्ट की आलोचना की

Read Next

देश में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप रजिस्टर्ड, 21 लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार: पीयूष गोयल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com