वैश्विक विरोध के बाद एलन मस्क की कंपनी एक्स को बंद करना पड़ा ग्रोक का आपत्तिजनक इमेज बनाने वाला फीचर

नई दिल्ली । दुनियाभर में कड़े विरोध का सामना करने के बाद एलन मस्क के नेतृत्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने गुरुवार को अपने एआई चैटबॉट ग्रोक के आपत्तिजनक तस्वीर बनाने वाले फीचर को बंद कर दिया है।

अब चैटबॉट ग्रोक किसी भी स्थिति में महिलाओं की आपत्तिजनक या अशोभनीय तस्वीरें नहीं बना पाएगा, चाहे यूजर्स के पास प्रीमियम अकाउंट ही क्यों न हो।

एक्स प्लेटफॉर्म के सेफ्टी अकाउंट ने एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि अब प्लेटफॉर्म में तकनीकी बदलाव किए गए हैं, जिससे ग्रोक असली लोगों की तस्वीरों को बिकिनी या इस तरह के खुले कपड़ों में एडिट नहीं कर सकेगा। यह नियम सभी यूजर्स पर लागू होगा, जिनमें पेड यूजर्स भी शामिल हैं।

ग्रोक के ‘स्पाइसी मोड’ फीचर को लेकर कई देशों में नाराजगी देखी गई थी, जिसके जरिए लोग आसान शब्द लिखकर महिलाओं और बच्चों की अश्लील डीपफेक तस्वीरें बना सकते थे, जैसे किसी के कपड़े हटाना या उसे बिकिनी में दिखाना। इस कारण कई देशों ने या तो ग्रोक को ब्लॉक कर दिया या इसकी जांच शुरू कर दी।

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक्सएआई से इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी। वहीं, अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के अटॉर्नी जनरल ने भी ग्रोक के डेवलपर के खिलाफ जांच शुरू की।

इसके अलावा, 28 सामाजिक संगठनों के समूह ने एप्पल और गूगल के सीईओ को पत्र लिखकर मांग की कि ग्रोक और एक्स ऐप को उनके ऐप स्टोर से हटाया जाए, क्योंकि अश्लील तस्वीरों की संख्या तेजी से बढ़ रही थी।

अब एक्स ने तस्वीर बनाने और उन्हें एडिट करने की सुविधा को केवल पेड सब्सक्राइबर्स तक सीमित कर दिया है। पहले यह सुविधा सिर्फ प्रीमियम यूजर्स के लिए थी, लेकिन अब इसे और सख्त बनाया गया है।

एक्स ने कहा कि इससे एक अतिरिक्त सुरक्षा परत जुड़ती है, जिससे अगर कोई व्यक्ति कानून या नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

प्लेटफॉर्म ने यह भी बताया कि बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) और बिना अनुमति की नग्न तस्वीरों जैसे गंभीर नियम उल्लंघन वाले कंटेंट को तुरंत हटाया जाएगा। साथ ही ऐसे नियम तोड़ने वाले अकाउंट्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिसंबर में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक्स को निर्देश दिया था कि कानून के खिलाफ पहले से मौजूद सभी आपत्तिजनक कंटेंट को तुरंत हटाया जाए या उस तक पहुंच बंद की जाए।

मंत्रालय ने यह भी कहा था कि एक्स को नियमों को सख्ती से लागू करना होगा और ऐसे अकाउंट्स को निलंबित या बंद करना होगा, जिन्होंने ग्रोक का इस्तेमाल करके महिलाओं और बच्चों की अश्लील तस्वीरें बनाई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में एक्स ने ग्रोक की मदद से बनाई गई करीब 3,500 अश्लील तस्वीरें हटाईं और लगभग 600 यूजर्स को प्रतिबंधित किया, जिन्होंने इस एआई चैटबॉट का गलत इस्तेमाल किया था।

–आईएएनएस

केंद्रीय बजट 2026-27 बदलाव के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास और परिपक्वता को दिखाता है: हरदीप सिंह पुरी

देहरादून । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 वर्ष 2014 के बाद से परिवर्तन से गुजरी अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास...

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली । व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार...

भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क तय, बीटीए पर बातचीत जारी रहेगी: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली । अमेरिका और भारत ने एक अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट को फाइनल कर दिया है, जिससे भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 18 परसेंट कम हो जाएगा। इस फैसले पर...

भारत-यूएस व्यापार समझौते का श्रेय पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप को जाता है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क सामने आ चुका है। इस पर विशेषज्ञों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इस बीच भारत...

आरबीआई एमपीसी के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 266 अंक उछला

मुंबई । आरबीआई एमपीसी के बाद भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 266.47 अंक या 0.32 प्रतिशत की...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14.361 अरब डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 723.774 अरब डॉलर पर पहुंचा

मुंबई । भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में 14.361 अरब डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 723.774 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह जानकारी शुक्रवार...

अदाणी एनर्जी डिस्कॉम्स को एक करोड़ स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर डिलीवर करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

अहमदाबाद । अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने गुरुवार को ऐलान किया है कि वह भारत , शायद दुनिया में पहली कंपनी बन गई है, जिसने डिस्कॉम्स (विद्युत वितरण कंपनी) को...

उबर, ओला और रैपिडो जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए केंद्र आज लॉन्च करेगा ‘भारत टैक्सी’ ऐप

मुंबई । केंद्रीय गृह और सहकारी मंत्री अमित शाह गुरुवार को भारत टैक्स ऐप को लॉन्च करेंगे। यह भारत में पहला सहकारी राइड-हेलिंग सर्विस ऐप है। सरकार की कोशिश इस...

भारतीय शेयर बाजारों में मामूली बढ़त, एंथ्रोपिक के ऐलान से आईटी शेयरों में गिरावट

मुंबई । भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार सुबह मामूली बढ़त देखी गई, जिसमें सभी सेक्टरों में बढ़त हुई। लेकिन, आईटी शेयरों में गिरावट से यह बढ़त सीमित रही। एंथ्रोपिक द्वारा...

अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत अपने संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करने में सफल रहा: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत अपने संवेदनशील क्षेत्रों, विशेषकर कृषि और दुग्ध क्षेत्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा है। यह जानकारी...

सेशेल्स के राष्ट्रपति पत्नी के साथ छह दिवसीय दौरे पर आएंगे भारत, जानें कैसा है दोनों देशों का संबंध?

नई दिल्ली । सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी और उनकी पत्नी वेरोनिक हर्मिनी छह दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत आएंगे। सेशेल्स के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का ये...

अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में हिस्सेदारी 30 प्रतिशत, ट्रेड डील से उद्योग को होगा बड़ा फायदा : इंडस्ट्री

तिरुपुर/अहमदाबाद । अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और ट्रेड डील से उद्योग को काफी फायदा होगा। यह बयान मंगलवार को इंडस्ट्री की ओर से दिया...

admin

Read Previous

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों के बीच भारतीय छात्रों में भय का माहौल

Read Next

आर्मी डे के मौके पर यामी गौतम ने ‘आर्टिकल 370’ की झलक की साझा, लिखा- ‘आज और हर दिन, जय हिंद! ‘

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com