रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार 90 मार्क के पार

नई दिल्ली । भारतीय करेंसी रुपया में बुधवार के कारोबारी दिन तेज गिरावट दर्ज की गई और पहली बार घरेलू करेंसी डॉलर के मुकाबले 90 के पार अपने निचले स्तर पर आ गई।

डॉलर के मुकाबले रुपया 90.13 स्तर पर एक नए रिकॉर्ड लो पर आ गया। इससे पहले कारोबारी दिन रुपया ने डॉलर के मुकाबले 89.94 स्तर को छू कर अपना ऑल-टाइम लो बनाया था, जो आज के सत्र में ब्रेक हो चुका है।

भारतीय करेंसी में यह गिरावट कमजोर ट्रेड और पोर्टफोलियो फ्लो के बीच देखी जा रही है। वहीं, भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील के लेकर बढ़ती अनिश्चितता भी इसका एक प्रमुख कारण है।

इन कारकों ने करेंसी को कारोबारी सत्र में लगातार दबाव में बनाए रखा।

रुपए में गिरावट का प्रभाव भारतीय बेंचमार्क सूचकांको पर भी नजर आ रहा है।

निफ्टी इंडेक्स बुधवार के कारोबारी सत्र में अपने महत्वपूर्ण 26,000 स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है।

इसके अलावा, सेसेंक्स में भी शुरुआती कारोबार में 200 से अधिक अंक की गिरावट दर्ज की गई क्योंकि कमजोर होता रुपया मुद्रास्फीति और एफआईआई एक्टिविटी को लेकर चिंताओं को बढ़ा रही है।

विश्लेषकों का कहना है कि ट्रेडर्स की निगाहें रुपए में स्थिरता के संकेतों और भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता को लेकर स्पष्टता बनी हुई हैं, जिससे मार्केट का मूड तनावपूर्ण बना हुआ है।

विश्लेषकों के अनुसार, “भारत-अमेरिका व्यापार समझौता होने पर रुपए का अवमूल्यन रुक जाएगा और स्थिति उलट भी सकती है, जो कि इसी महीने होने की संभावना है। हालांकि, यह दोनों देशों के बीच डील होने के बाद टैरिफ से जुड़ी डिटेल्स पर भी बहुत हद निर्भर करेगा।”

उन्होंने कहा कि आरबीआई के म्यूट इंटरवेंशन ने भी रुपए में गिरावट को बढ़ाया है। हालांकि, शुक्रवार को आरबीआई एमपीसी बैठक की पॉलिसी घोषणा के साथ मार्केट को उम्मीद है कि यह भी साफ हो जाएगा कि केंद्रीय बैंक करेंसी को स्थिर करने के लिए कदम उठाएगा या नहीं।

–आईएएनएस

सकारात्मक संकेतों के मिलने तक एफआईआई की जारी रह सकती है बिकवाली : एनालिस्ट

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में बड़े सकारात्मक संकेतों के मिलने तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली जारी रह सकती है। यह जानकारी एनालिस्ट की ओर से दी गई।...

घरेलू स्तर पर मांग मजबूत, आम बजट 2026-27 में सुधारों को जारी रखने पर हो फोकस : सीआईआई

नई दिल्ली । भारत में व्यवसायों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और घरेलू स्तर पर मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। ऐसे में सरकार से आम बजट 2026-27 में सुधारों...

ट्रेड डील पर भारत-अमेरिका की बनेगी बात! एस जयशंकर ने अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस से की मुलाकात

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस ने नई दिल्ली में रविवार को मुलाकात की है। ईएएम एस जयशंकर ने मुलाकात की तस्वीरें...

देश में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप रजिस्टर्ड, 21 लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । देश में शुक्रवार को 'स्टार्टअप इंडिया' पहल को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक...

‘स्टार्टअप इंडिया’ के 10 साल : चार से 120 से ज्यादा यूनिकॉर्न तक के सफर ने कुछ इस तरह बदली एंटरप्रेन्योरशिप की तस्वीर

नई दिल्ली । वर्ष 2016 में शुरू की गई 'स्टार्टअप इंडिया' पहल देश में एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया गया था, जिसे...

पीएलआई योजना का असर : 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने छुआ 30 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर

नई दिल्ली । सरकार की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के चलते भारत के स्मार्टफोन निर्यात में बड़ी बढ़त देखने को मिली है। साल 2025 में भारत से स्मार्टफोन का निर्यात...

वैश्विक विरोध के बाद एलन मस्क की कंपनी एक्स को बंद करना पड़ा ग्रोक का आपत्तिजनक इमेज बनाने वाला फीचर

नई दिल्ली । दुनियाभर में कड़े विरोध का सामना करने के बाद एलन मस्क के नेतृत्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने गुरुवार को अपने एआई चैटबॉट ग्रोक के आपत्तिजनक...

एफआईसीसीआई ने बजट 2026-27 के लिए साझा की उम्मीदें, टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाने पर हो फोकस

नई दिल्ली । देश के बड़े औद्योगिक निकाय एफआईसीसीआई ने मंगलवार को आम बजट 2026-27 पर अपनी उम्मीदों साझा किया, जिसमें प्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क संग्रह जैसे विषयों पर...

वित्तीय क्षेत्र में आया बड़ा विदेशी निवेश कई वर्षों के कार्य का नतीजा : आरबीआई गवर्नर

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मंगलवार को कहा कि देश के वित्तीय क्षेत्र में आया बड़ा विदेशी निवेश कई वर्षों के कार्य का नतीजा...

2026 में भारत में बढ़ेंगी नौकरियां, बड़ी टेक कंपनियां ज्यादा भर्ती की बना रही योजना : रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के करीब 52 प्रतिशत तकनीकी और बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों ने कहा है कि उनकी कंपनियां साल 2026 में भारत में ज्यादा लोगों की...

रिकॉर्ड स्तर के बाद फीकी पड़ी सोने की चमक, चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार

मुंबई । सोमवार को रिकॉर्ड हाई स्तर छूने के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, मंगलवार को शुरू में कीमती धातुओं (सोने और चांदी) की कीमतों में थोड़ी गिरावट दर्ज...

एप्पल-गूगल साझेदारी की एलन मस्क ने की कड़ी आलोचना, इसे शक्ति का अनुचित केंद्रीकरण बताया

नई दिल्ली । टेस्ला के सीईओ और एआई फर्म एक्सएआई के संस्थापक एलन मस्क ने मंगलवार को एप्पल के उस फैसले की कड़ी आलोचना की, जिसमें अगली पीढ़ी के सिरी...

admin

Read Previous

ट्रंप का दावा: 18 ट्रिलियन डॉलर के निवेश से अगले साल आएंगे ज्यादा रोजगार, कम होगी महंगाई

Read Next

‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस: आमिर खान ने एक्टर वीर दास से पूछ लिया, ये क्या बनाया है?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com