भारतीय टीम के सैटेलाइट इंटरनेट कॉन्सेप्ट ने जीता नासा का 2025 स्पेस ऐप्स चैलेंज

वाशिंगटन । नासा के ‘2025 इंटरनेशनल स्पेस ऐप्स चैलेंज’ में एक भारतीय टीम ने पूरी दुनिया में पहला स्थान हासिल किया है। इस टीम ने एक खास सैटेलाइट इंटरनेट सिस्टम का आइडिया दिया है, जिससे देश के दूर-दराज के इलाकों में भी आसानी से और तेज इंटरनेट पहुंचाया जा सकेगा। इसकी जानकारी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दी।

चेन्नई की टीम ‘फोटोनिक्स ओडिसी’ को ‘मोस्ट इंस्पिरेशनल अवॉर्ड’ मिला है। इस टीम ने उपग्रह इंटरनेट को किसी निजी सेवा की बजाय देश की सार्वजनिक सुविधा के रूप में देखने का सुझाव दिया है।

इस परियोजना का मकसद भारत के उन करीब 700 मिलियन लोगों को इंटरनेट से जोड़ना है, जिनके पास अभी ब्रॉडबैंड की सुविधा नहीं है। नासा स्पेस ऐप्स के अनुसार, इस टीम में मनीष डी., एम. के., प्रशांत जी., राजालिंगम एन., राशि एम. और शक्ति आर. शामिल हैं।

नासाने कहा कि उसके प्रमुख ग्लोबल हैकाथॉन के 2025 एडिशन में 167 देशों और क्षेत्रों में 551 लोकल इवेंट्स में 114,000 से ज़्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसे नासा की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और तकनीक से जुड़ी साझेदारियों में से एक माना गया।

विजेताओं का चयन 11,500 से ज़्यादा प्रोजेक्ट सबमिशन में से किया गया, जिनमें से विजेताओं का चयन नासा और उसके सहयोगी संगठनों के विशेषज्ञों ने किया।

नासा के अर्थ साइंस डिविजन की निदेशक कैरन सेंट जर्मेन ने कहा कि स्पेस ऐप्स चैलेंज नासा के खुले और मुफ्त डाटा को दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाता है, ताकि वे नई खोज और समाधान कर सकें।

इस प्रतियोगिता में भारतीय मूल के छात्रों और प्रतिभागियों की मौजूदगी भी काफी मजबूत रही, जो वैश्विक विज्ञान और तकनीकी नवाचार में भारतीय प्रवासी समुदाय की सक्रिय भूमिका को दिखाती है।

‘बेस्ट यूज़ ऑफ डाटा अवॉर्ड’ अमेरिका की टीम ‘रेज़ोनेंट एक्सोप्लैनेट्स’ को मिला। इस टीम ने एआई पर आधारित एक प्रणाली बनाई है, जो दूरबीन और उपग्रहों से मिलने वाले बड़े डाटा का अपने आप विश्लेषण कर सकती है और नए ग्रहों की पहचान कर सकती है।

भारतीय मूल के प्रतिभागियों वाली एक और टीम ‘एस्ट्रो स्वीपर्स’ को ‘गैलेक्टिक इम्पैक्ट अवॉर्ड’ मिला। इस टीम में हर्षिव टी., प्रगाथी एस., प्रतीक जे., शेरलीन डी., यूसरा एच., और ज़ीनाब ई. शामिल रहे। इनका प्रोजेक्ट पृथ्वी की निचली कक्षा में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ी तकनीकी, कानूनी और पर्यावरणीय समस्याओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस ऐप्स चैलेंज की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। यह नासा की वार्षिक वैश्विक प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य लोगों को नासा के ओपन डेटा का उपयोग करके असली दुनिया की समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है।

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

मुंबई । वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली। अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बावजूद सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे पर हमले...

आरबीआई की समयसीमा से पहले डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

नई दिल्ली । शुक्रवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 10 पैसे की बढ़त के साथ खुला। यह मजबूती भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बैंकों को अपनी आर्बिट्रेज पोजीशन...

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कतर जाएंगे पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत

नई दिल्ली । केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी 9 से 10 अप्रैल के बीच कतर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे चल रहे ईरान संघर्ष के...

डिज्नी में 1,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, मार्केटिंग डिवीजन के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की संभावना: रिपोर्ट

नई दिल्ली । मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉल्ट डिज्नी आने वाले हफ्तों में करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन...

ईरान को लेकर ट्रंप के संकेत के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई

वॉशिंगटन । तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकेंगे, जिससे...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 241 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,078.49 और निफ्टी 84.70...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

admin

Read Previous

ट्रंप ने भारत के साथ विस्तारित सैन्य सहयोग के लिए एनडीएए पर हस्ताक्षर किए

Read Next

आईबीएम का बड़ा कदम, 2030 तक 50 लाख भारतीय युवाओं को एआई, साइबर सुरक्षा और क्वांटम में प्रशिक्षित करेगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com