देश के 8 एयरपोर्ट से 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, इंडिगो के कर्मचारियों और यात्रियों में बहस

नई दिल्ली । देश के 8 एयरपोर्ट पर गुरुवार को कहीं तकनीकी वजह से तो कहीं क्रू मेंबर्स की कमी से इंडिगो की 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हो गई हैं, जिसकी वजह से हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हो गए और इंडिगो के कर्मचारियों से बहस भी हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में 42, मुंबई में 33, दिल्ली में 38, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, हैदराबाद में 19, सूरत में 8 और कोलकाता में 10 सहित कई एयरोपोर्ट से बीते दो दिन में कंपनी की 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं।

इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि खराब मौसम, सिस्टम में गड़बड़ी और स्टॉफ से जुड़े नए नियमों के चलते फ्लाइट पर असर पड़ा है। हम असुविधा के लिए माफी मांगते हैं, अगले 48 घंटे में ऑपरेशन पूरी तरह ठीक हो जाएगा।

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के अधिकारियों को तलब किया है। इंडिगो के अधिकारी आज नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारियों से मिलेंगे। उड़ानों में रुकावट कम करने के लिए इंडिगो की क्या योजना है? इसके साथ ही डीजीसीए ने इंडिगो के अधिकारी से विस्तृत जानकारी मांगी है जिससे जल्द से जल्द इस समस्या को दूर किया जा सके।

वहीं, आरजीआईए की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई एक एडवाइजरी में बताया गया, “हमें पता है कि आरजीआईए में कुछ फ्लाइट्स में ऑपरेशनल कारणों से देरी हो रही है और उनके शेड्यूल में बदलाव हो रहे हैं। एयरपोर्ट पर हमारी टीमें एयरलाइंस के साथ मिलकर उनके संचालन में मदद कर रही हैं और यात्रियों को समय पर जानकारी और गाइडेंस दे रही हैं।”

एडवाइजरी में आगे कहा गया, “आरजीआईए में संचालन नॉर्मल है। पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइन से अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें। आपकी समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद।”

बता दें कि बुधवार को दिल्ली, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, हुबली और भोपाल जैसी जगहों के लिए भी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं थी। इससे पहले, मंगलवार को रायपुर, कोयंबटूर, उदयपुर, अहमदाबाद और गोवा से फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इसी तरह, अहमदाबाद, कोयंबटूर, रायपुर, उदयपुर, गोवा, कोलकाता और विशाखापत्तनम के लिए भी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इसके अलावा, मंगलवार को दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, गोवा, मुंबई और अहमदाबाद जैसी जगहों के लिए नौ फ्लाइट्स भी लेट हुईं।

–आईएएनएस

सकारात्मक संकेतों के मिलने तक एफआईआई की जारी रह सकती है बिकवाली : एनालिस्ट

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में बड़े सकारात्मक संकेतों के मिलने तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली जारी रह सकती है। यह जानकारी एनालिस्ट की ओर से दी गई।...

घरेलू स्तर पर मांग मजबूत, आम बजट 2026-27 में सुधारों को जारी रखने पर हो फोकस : सीआईआई

नई दिल्ली । भारत में व्यवसायों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और घरेलू स्तर पर मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। ऐसे में सरकार से आम बजट 2026-27 में सुधारों...

ट्रेड डील पर भारत-अमेरिका की बनेगी बात! एस जयशंकर ने अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस से की मुलाकात

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस ने नई दिल्ली में रविवार को मुलाकात की है। ईएएम एस जयशंकर ने मुलाकात की तस्वीरें...

देश में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप रजिस्टर्ड, 21 लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । देश में शुक्रवार को 'स्टार्टअप इंडिया' पहल को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक...

‘स्टार्टअप इंडिया’ के 10 साल : चार से 120 से ज्यादा यूनिकॉर्न तक के सफर ने कुछ इस तरह बदली एंटरप्रेन्योरशिप की तस्वीर

नई दिल्ली । वर्ष 2016 में शुरू की गई 'स्टार्टअप इंडिया' पहल देश में एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया गया था, जिसे...

पीएलआई योजना का असर : 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने छुआ 30 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर

नई दिल्ली । सरकार की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के चलते भारत के स्मार्टफोन निर्यात में बड़ी बढ़त देखने को मिली है। साल 2025 में भारत से स्मार्टफोन का निर्यात...

वैश्विक विरोध के बाद एलन मस्क की कंपनी एक्स को बंद करना पड़ा ग्रोक का आपत्तिजनक इमेज बनाने वाला फीचर

नई दिल्ली । दुनियाभर में कड़े विरोध का सामना करने के बाद एलन मस्क के नेतृत्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने गुरुवार को अपने एआई चैटबॉट ग्रोक के आपत्तिजनक...

एफआईसीसीआई ने बजट 2026-27 के लिए साझा की उम्मीदें, टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाने पर हो फोकस

नई दिल्ली । देश के बड़े औद्योगिक निकाय एफआईसीसीआई ने मंगलवार को आम बजट 2026-27 पर अपनी उम्मीदों साझा किया, जिसमें प्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क संग्रह जैसे विषयों पर...

वित्तीय क्षेत्र में आया बड़ा विदेशी निवेश कई वर्षों के कार्य का नतीजा : आरबीआई गवर्नर

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मंगलवार को कहा कि देश के वित्तीय क्षेत्र में आया बड़ा विदेशी निवेश कई वर्षों के कार्य का नतीजा...

2026 में भारत में बढ़ेंगी नौकरियां, बड़ी टेक कंपनियां ज्यादा भर्ती की बना रही योजना : रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के करीब 52 प्रतिशत तकनीकी और बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों ने कहा है कि उनकी कंपनियां साल 2026 में भारत में ज्यादा लोगों की...

रिकॉर्ड स्तर के बाद फीकी पड़ी सोने की चमक, चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार

मुंबई । सोमवार को रिकॉर्ड हाई स्तर छूने के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, मंगलवार को शुरू में कीमती धातुओं (सोने और चांदी) की कीमतों में थोड़ी गिरावट दर्ज...

एप्पल-गूगल साझेदारी की एलन मस्क ने की कड़ी आलोचना, इसे शक्ति का अनुचित केंद्रीकरण बताया

नई दिल्ली । टेस्ला के सीईओ और एआई फर्म एक्सएआई के संस्थापक एलन मस्क ने मंगलवार को एप्पल के उस फैसले की कड़ी आलोचना की, जिसमें अगली पीढ़ी के सिरी...

admin

Read Previous

पुतिन के स्वागत के लिए तैयार दिल्ली, भारत और रूस के बीच इन मुद्दों पर बातचीत संभव

Read Next

कलाकार को जीवन भर के संघर्ष के बाद सिर्फ मरने के बाद ही सम्मान मिलता है : दिलजीत दोसांझ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com