ओला इलेक्ट्रिक के लिए कठिन रहा 2025, मार्केट शेयर 50 प्रतिशत कम हुआ

नई दिल्ली । भारत के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बाजार में 2025 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान मार्केट लीडर रही ओला इलेक्ट्रिक की बाजार हिस्सेदारी में 50 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है।

ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर 2025 में कम होकर 16.1 प्रतिशत हो गया है, जो कि 2024 में 36.7 प्रतिशत था।

सरकारी वाहन पोर्टल के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक ने 2025 में 1,96,767 वाहनों की बिक्री की है।

ओला इलेक्ट्रिक के मार्केट शेयर में गिरावट की वजह कंपनी के द्वारा ऑपरेशनल स्तर पर आने वाली चुनौतियां हैं, जिसमें डिलीवरी के बाद वाहनों की सर्विस में ग्राहकों को आने वाली परेशानी और प्रोडक्ट की क्वालिटी शामिल है।

ओला इलेक्ट्रिक लगातार नुकसान में बनी हुई है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नुकसान वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 418 करोड़ रुपए था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय में भी गिरावट दर्ज की गई है और यह सालाना आधार पर 43 प्रतिशत कम होकर 690 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही 1,214 करोड़ रुपए थी।

पहले की एक एक्सचेंज फाइलिंग में, कंपनी ने कहा था, “ऑटो सेगमेंट के लिए, हम पहली तिमाही में गाइडेंस की तुलना में कम वॉल्यूम की उम्मीद करते हैं क्योंकि हम बहुत अधिक प्रतिस्पर्धी मार्केट में मार्जिन और नकद अनुशासन पर फोकस करना जारी रखे हुए हैं।”

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बीते एक महीने में शेयर 13.77 प्रतिशत और छह महीने में 19 प्रतिशत तक फिसल गया है।

इस साल की शुरुआत से अब तक शेयर में 59.44 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

इस दौरान मजबूत डीलर नेटवर्क और बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट वाली जानी-मानी मैन्युफैक्चरर्स ने बाजार में अपनी पकड़ मजबूत की है।

टीवीएस मोटर कंपनी 2025 में मार्केट लीडर बनकर उभरी, जिसने 2,95,315 यूनिट्स बेचकर 24.2 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया।

बजाज ऑटो 21.9 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान थी, जिससे इस सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा हो गया।

–आईएएनएस

ईरान को लेकर ट्रंप के संकेत के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई

वॉशिंगटन । तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकेंगे, जिससे...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 241 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,078.49 और निफ्टी 84.70...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

इस हफ्ते सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.27 लाख रुपए प्रति किलो के पार

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 3,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों...

ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है, घबराने की कोई जरूरत नहीं: आईओसीएल

नई दिल्ली । सरकारी तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने शनिवार को आश्वासन दिया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाओं में किसी भी तरह...

admin

Read Previous

‘सबसे बड़ा भगोड़ा’ वीडियो पर एमईए की प्रतिक्रिया के बाद ललित मोदी का यू-टर्न, मांगी माफी

Read Next

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना आईफोन 16, 65 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री : रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com