‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ बनेगा भारत के लिए ऐतिहासिक मौका : एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाला ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ भारत को दुनिया में एक ऐसे बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करेगा, जो जिम्मेदार और सभी को साथ लेकर चलने वाली एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भविष्य तय करेगा।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, ‘डिजिटल इंडिया आस्क आवर एक्सपर्ट्स’ के 38वें एपिसोड में इस समिट की जानकारी दी गई। यह सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक देश की राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा।

विशेषज्ञों ने बताया कि यह समिट तीन मुख्य आधार स्तंभों या ‘सूत्रों’, लोग, ग्रह और प्रगति, पर आधारित है। इन सूत्रों पर काम करने के लिए अलग-अलग कार्य समूह ‘चक्र’ बनाए गए हैं।

मंत्रालय के अनुसार, इन कार्य समूहों से निकलने वाले सुझाव और फैसले भारत और दुनिया के विकासशील देशों में एआई से जुड़ी नीतियों, कौशल विकास और उनके इस्तेमाल को दिशा देंगे।

विशेषज्ञों ने बताया कि इस समिट में युवाओं, स्टार्टअप्स, महिला इनोवेटर्स और छोटे शहरों यानी टियर-2 और टियर-3 शहरों के छात्रों के लिए कई अवसर होंगे, जिनमें एआई और डेटा लैब्स, वैश्विक चुनौतियां, विचार प्रस्तुत करने के कार्यक्रम और ‘युवाई ग्लोबल यूथ चैलेंज’ शामिल हैं।

मंत्रालय के बयान में कहा गया कि लोगों को ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ के बारे में भी जानकारी दी गई। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित होगा, जहां दिखाया जाएगा कि एआई किस तरह शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में बदलाव ला रहा है।

बयान में कहा गया कि इस दौरान नागरिकों ने एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर, ओपन डेटा एक्सेस, हेल्थकेयर डेटासेट, स्टार्टअप्स की भागीदारी, शासन, तकनीक से दूर लोगों की भागीदारी और ऑनलाइन भागीदार पर सवाल भी पूछे।

विशेषज्ञों ने भरोसा दिलाया कि इंडियाएआई ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है, जो खुला, सुरक्षित और सभी को शामिल करने वाला होगा। इससे आम लोग, छोटे समूह और सरकारी संस्थाएं भी आसानी से भाग ले सकेंगी।

पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप्स से समाज की भलाई के लिए एआई का उपयोग करने की अपील की थी। उन्होंने अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर भारतीय एआई स्टार्टअप्स के साथ एक बैठक की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई को सस्ता, सभी के लिए उपयोगी और पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं के साथ अपनी बातचीत को यादगार और ज्ञानवर्धक बताया और उनसे समाज के कल्याण के लिए एआई का इस्तेमाल करने को कहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने एआई आधारित स्टार्टअप्स की सराहना करते हुए कहा कि वे ई-कॉमर्स से लेकर सामग्री अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा जैसे कई क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रहे हैं।

–आईएएनएस

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

चंडीगढ़ । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के फंड के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में सरकारी अधिकारियों और आईडीएफसी बैंक...

सोना धड़ाम, चांदी भी 2.33 लाख के नीचे फिसली

मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.33 लाख...

admin

Read Previous

इमरान हाशमी ने कस्टम विभाग की मेहनत को सराहा, कहा- वे कभी प्रशंसा की उम्मीद भी नहीं रखते

Read Next

ईरान पर यूएस की सख्ती से चीन नाराज, 25 फीसदी टैरिफ को भी बताया गलत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com