इंडिगो संकट: दक्षिणी रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की, अतिरिक्त कोच जोड़े गए

चेन्नई । इंडिगो की बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिल होने से प्रभावित हवाई यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए दक्षिणी रेलवे ने तमिलनाडु और केरल में स्पेशल ट्रेनें चलाने और कोचों को अस्थायी रूप से बढ़ाने की घोषणा की है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यात्रियों की मांग में अचानक हुई बढ़ोतरी को देखते हुए रविवार और सोमवार को तीन जोड़ी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी।

कोयंबटूर-डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-कोयंबटूर एक्सप्रेस स्पेशल (नंबर 06024/06023) दोनों दिन तिरुपुर, इरोड और सेलम होते हुए चलेगी।

इसी तरह तिरुवनंतपुरम-नॉर्थ-चेन्नई एग्मोर-तिरुवनंतपुरम-नॉर्थ एक्सप्रेस स्पेशल (नंबर 06108/06107) भी रविवार और सोमवार को पोडानूर, तिरुपुर, इरोड और सेलम होते हुए चलाई जाएगी।

इसके अलावा नागरकोइल-तांबरम-नागरकोइल सुपरफास्ट स्पेशल (नंबर 06012/06011) भी इन्हीं तारीखों पर मदुरै, डिंडीगुल और तिरुचिरापल्ली होते हुए चलेगी।

ये व्यवस्थाएं इंडिगो की ओर से बड़े पैमाने पर फ्लाइट रद्द होने के बाद देशव्यापी रेल विस्तार पहल का हिस्सा हैं।

रेल मंत्रालय के अनुसार, देशभर में कुल 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं, जिससे 114 से ज्यादा ट्रिप बढ़ गई हैं। जिन रूटों पर यात्रियों की मांग बहुत ज्यादा है। वहां अतिरिक्त चेयर कार और स्लीपर क्लास कोच लगाए गए हैं।

यह अस्थायी बढ़ोतरी शनिवार से लागू हो गई है और ज्यादातर सेवाओं के लिए 10 दिसंबर तक लागू रहेगी, जबकि कुछ ट्रेनों में 12 दिसंबर तक अतिरिक्त कोच रहेंगे।

इस निर्देश के अनुसार दक्षिणी रेलवे रविवार को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (नंबर 12696) और मुंबई सीएसटी-चेन्नई बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस (नंबर 22157) में एक-एक एसी थ्री-टियर कोच जोड़ेगा। जोधपुर-तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस (नंबर 20481) में 10 दिसंबर को एक एक्स्ट्रा एसी थ्री-टियर कोच लगाया जाएगा।

इसके अलावा डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-कोयंबटूर शताब्दी एक्सप्रेस (नंबर 12243), जो रविवार को अपनी यात्रा शुरू करेगी, में टेम्परेरी तौर पर एक अतिरिक्त चेयर कार कोच लगाया जाएगा।

इसकी वापसी सेवा कोयंबटूर-डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस (नंबर 12244) भी एक अतिरिक्त चेयर कार के साथ चलेगी। इसके अलावा रविवार को शुरू होने वाली तीन ट्रेनों- सेलम-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस (नंबर 22154), इरोड-डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल येरकौड सुपरफास्ट एक्सप्रेस (नंबर 22650) और अलाप्पुझा-डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (नंबर 22640) में से हर एक में एक एक्स्ट्रा स्लीपर क्लास कोच लगाया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इन उपायों का मकसद यात्रियों की बिना किसी रुकावट के आवाजाही सुनिश्चित करना और हवाई सेवाओं में अचानक आई रुकावट से होने वाली यात्रा की मुश्किलों को कम करना है।

–आईएएनएस

पीएलआई योजना का असर : 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने छुआ 30 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर

नई दिल्ली । सरकार की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के चलते भारत के स्मार्टफोन निर्यात में बड़ी बढ़त देखने को मिली है। साल 2025 में भारत से स्मार्टफोन का निर्यात...

वैश्विक विरोध के बाद एलन मस्क की कंपनी एक्स को बंद करना पड़ा ग्रोक का आपत्तिजनक इमेज बनाने वाला फीचर

नई दिल्ली । दुनियाभर में कड़े विरोध का सामना करने के बाद एलन मस्क के नेतृत्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने गुरुवार को अपने एआई चैटबॉट ग्रोक के आपत्तिजनक...

एफआईसीसीआई ने बजट 2026-27 के लिए साझा की उम्मीदें, टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाने पर हो फोकस

नई दिल्ली । देश के बड़े औद्योगिक निकाय एफआईसीसीआई ने मंगलवार को आम बजट 2026-27 पर अपनी उम्मीदों साझा किया, जिसमें प्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क संग्रह जैसे विषयों पर...

वित्तीय क्षेत्र में आया बड़ा विदेशी निवेश कई वर्षों के कार्य का नतीजा : आरबीआई गवर्नर

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मंगलवार को कहा कि देश के वित्तीय क्षेत्र में आया बड़ा विदेशी निवेश कई वर्षों के कार्य का नतीजा...

2026 में भारत में बढ़ेंगी नौकरियां, बड़ी टेक कंपनियां ज्यादा भर्ती की बना रही योजना : रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के करीब 52 प्रतिशत तकनीकी और बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों ने कहा है कि उनकी कंपनियां साल 2026 में भारत में ज्यादा लोगों की...

रिकॉर्ड स्तर के बाद फीकी पड़ी सोने की चमक, चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार

मुंबई । सोमवार को रिकॉर्ड हाई स्तर छूने के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, मंगलवार को शुरू में कीमती धातुओं (सोने और चांदी) की कीमतों में थोड़ी गिरावट दर्ज...

एप्पल-गूगल साझेदारी की एलन मस्क ने की कड़ी आलोचना, इसे शक्ति का अनुचित केंद्रीकरण बताया

नई दिल्ली । टेस्ला के सीईओ और एआई फर्म एक्सएआई के संस्थापक एलन मस्क ने मंगलवार को एप्पल के उस फैसले की कड़ी आलोचना की, जिसमें अगली पीढ़ी के सिरी...

10-मिनट डिलीवरी पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म्स से कहा- वर्कर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हटाए टाइम लिमिट

नई दिल्ली । 10-मिनट डिलीवरी दावे पर केंद्र सरकार ने सख्त फैसला लिया है और गिग वर्कर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिलीवरी के लिए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स...

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ बनेगा भारत के लिए ऐतिहासिक मौका : एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाला 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' भारत को दुनिया में एक ऐसे बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करेगा, जो जिम्मेदार...

मारुति सुजुकी ने गुजरात में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 5 हजार करोड़ रुपए के जमीन सौदे को मंजूरी दी

नई दिल्ली । मारुति सुजुकी ने सोमवार को ऐलान किया कि उसके बोर्ड ने गुजरात में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए 4,960 करोड़ रुपए के जमीन सौदे को मंजूरी दे...

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत जारी, मंगलवार को होगी अगली बैठक: अमेरिकी राजदूत

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका लगातार ट्रेड डील पर बातचीत कर रहे हैं और अगली बैठक मंगलवार को प्रस्तावित है। यह बयान नई दिल्ली में हाल ही में नियुक्त...

भारत-जर्मनी ने साइन किए कई एमओयू, द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर के पार

नई दिल्ली । भारत और जर्मनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की उपस्थिति में रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए कई बड़े समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन...

admin

Read Previous

म्यूचुअल फंड्स का इक्विटी निवेश नवंबर में दोगुना होकर 43,465 करोड़ रुपए हुआ

Read Next

एमएलएस कप जीतने के बाद लियोनल मेसी ने मियामी के दृढ़ संकल्प की तारीफ की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com