आईटीईसी भागीदार देशों के सरकारी अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जीईएम के मुख्यालय का किया दौरा

नई दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) और अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एजेएनआईएफएम) के बीच हुए एक समझौता ज्ञापन के तहत 23 आईटीईसी भागीदार देशों के 24 वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जीईएम के मुख्यालय का दौरा किया।

इन आईटीईसी भागीदार देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा कैपेसिटी बिल्डिंग पहल का हिस्सा था।

जीईएम के सीईओ मिहिर कुमार ने इस अवसर पर कहा, “हमारा उद्देश्य एक ऐसा प्रोक्योरमेंट इकोसिस्टम बनाना है, जो कुशल होने के साथ-साथ इंक्लूसिव भी हो।”

उन्होंने आगे कहा कि जब खरीदार और विक्रेता एक फेयर, ट्रांसपेरेंट ऑनलाइन मार्केटप्लेस में एक-दूसरे से जुड़ते हैं तो इसका लाभ देश को मिलता है।

मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधियों को जीईएम के डिजिटल आर्किटेक्चर, बेस्ट-इन क्लास प्रोक्योरमेंट प्रैक्टिस और भारत भर से प्राप्त ट्रांसफॉर्मेशनल आउटकम की गहरी समझ प्राप्त हुई।

इस दौरे के साथ ट्रेडिशनल प्रोक्योरमेंट से जुड़ी सिस्टेमैटिक चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया और दिखाया कि किस प्रकार जीईएम के टेक्नोलॉजी-लेड सॉल्यूशन पब्लिक प्रोक्योरमेंट लैंडस्केप को फिर से परिभाषित कर रहे हैं।

यह दौरा डिजिटल पब्लिक प्रोक्योरमेंट सुधार पर इंटरनेशनल सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा। साथ ही, इस दौरे ने सीमा पार की लीडरशिप और प्रोक्योरमेंट एक्सीलेंस के जरिए जीईएम और एजेएनआईएफएम की कैपेसिटी-बिल्डिंग को बढ़ावा देने के साझा विजन को दर्शाया।

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि इस सहभागिता ने भारत के डिजिटल प्रोक्योरमेंट ट्रांसफॉर्मेसन की ग्लोबल समझ को गहरा किया और जीईएम की ट्रांसपेरेंट, एफिशिएंट और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन पब्लिक प्रोक्योरमेंट के ग्लोबल बेंचमार्क के रूप में स्थिति मजबूत की।

प्रतिनिधियों की ओर से जीईएम के मुख्य स्तंभ-कैपेसिटी एन्हांसमें, थोट लीडरशिप, कम्युनिटी ऑफ प्रैक्टिस और ग्लोबल एडवोकेसी पर चर्चा की गई।

इस दौरे के साथ जीईएम ने डिजिटल पब्लिक प्रोक्योरमेंट सुधार के लिए वैश्विक समर्थन को आगे बढ़ाने, साझेदार देशों के साथ भारत की विशेषज्ञता को साझा करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

–आईएएनएस

ईरान को लेकर ट्रंप के संकेत के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई

वॉशिंगटन । तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकेंगे, जिससे...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 241 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,078.49 और निफ्टी 84.70...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

इस हफ्ते सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.27 लाख रुपए प्रति किलो के पार

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 3,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों...

ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है, घबराने की कोई जरूरत नहीं: आईओसीएल

नई दिल्ली । सरकारी तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने शनिवार को आश्वासन दिया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाओं में किसी भी तरह...

admin

Read Previous

पाकिस्तान के बच्चे अपने बुनियादी हक से भी महरूम, 2.5 करोड़ नहीं जा पा रहे स्कूल

Read Next

एस जयशंकर ने यूएन के महासचिव गुटेरेस से की मुलाकात, भारत के विकास में समर्थन के लिए जताया आभार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com