बिहार विप चुनाव में लोजपा (रा) किसी भी पार्टी से नहीं करेगी गठबंधन, अकेले लडे़गी चुनाव

पटना, 13 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार में स्थानीय निकाय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित होने वाले विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भले ही दोनों गठबंधन में सीटों को लेकर बात नहीं बनी हो, लेकिन लोजपा (रामविलास) ने इस चुनाव में कुछ सीटों पर अकेले लड़ने का फैसला लिया है। बिहार संसदीय बोर्ड और प्रदेश इकाई के सुझावों के मद्देनजर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) केंद्रीय नेतृत्व ने यह फैसला लिया है। संभावित प्रत्याशियों की सूची बहुत जल्द ही जारी की जाएगी।

लोजपा (रामविलास) के पटना स्थित कार्यालय में बुधवार को लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यकारिणी एवं बिहार संसदीय बोर्ड की संयुक्त बैठक हुई, जिसमे यह निर्णय लिया गया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से बिहार विधान परिषद स्थानीय निकाय क्षेत्र का चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया गया।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधान परिषद के 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी दलों के महागठबंधन में सीटों को लेकर अब तक सहमति नहीं बनी है।

राजग में जहां जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा से 50-50 के फार्मूले पर सीट बंटवारे की मांग की थी। इधर राजग में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने बुधवार को 2 सीटों की मांग रख दी है।

इधर, महागठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस आमने सामने नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि राजद ने 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी के नाम भी तय कर लिए हैं। इधर, कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 7 से 8 सीट की मांग कर रही है। इस बीच दोनों दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी भी खूब हो रही है।

–आईएएनएस

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

बिहार भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को बिहार प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नए प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की। यह घोषणा...

पटना में बाइक सवार दो बदमाशों ने आरजेडी विधायक के भाई की सोने की चेन छीनी

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राहुल कुमार के भाई शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में चेन छीनने की घटना का शिकार हो गए, जब बाइक पर...

‎बिहार: गोपालगंज में आर्केस्ट्रा समूहों पर पुलिस ने की छापेमारी, 40 लड़कियों को कराया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार ‎

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र में विभिन्न आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे मारकर पुलिस ने 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को शोषण और यातना से मुक्त...

बिहार: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का पहला भारत दौरा, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

गयाजी । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर गयाजी पहुंचने पर वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सम्राट...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, जदयू विधायक ने कहा- नहीं मांगी माफी तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

पटना/रांची । महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पप्पू यादव के बयान...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू...

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ । बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग...

editors

Read Previous

ओलंपिक पोडियम स्कीम में दीक्षा डागर और यश घंगास शामिल

Read Next

कोरोना: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान ई पास को लेकर आई नई जानकारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com