बिहार के सीमांचल इलाके में अलग दिखेगा चुनावी संघर्ष

पटना । बिहार की राजनीति में सीमांचल इलाके की अलग पहचान रही है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने इस इलाके में अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए ताकत झोंक दी है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में बिहार के सीमांचल इलाके में अलग चुनावी संघर्ष देखने को मिल सकता है।

एआईएमआईएम ने सीमांचल की सभी लोकसभा सीट सहित प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी है।

तय माना जा रहा है कि एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमाम किशनगंज से चुनावी समर में उतरेंगे। मुस्लिम बहुल सीमांचल इलाके की चार लोकसभा सीटों में से फिलहाल जदयू के पास 2, कांग्रेस के पास 1 और भाजपा के पास 1 सीट है।

अररिया सीट से फिलहाल भाजपा के प्रदीप सिंह सांसद हैं तो पूर्णिया से जदयू के संतोष कुशवाहा, कटिहार से जदयू के दुलालचंद गोस्वामी और किशनगंज से कांग्रेस के मोहम्मद जावेद सांसद हैं। फिलहाल, इन चार सीटों में से कौन सीट किस दल के खाते में जाएगी, इसकी घोषणा अब तक किसी गठबंधन की ओर से नहीं हो पाई है, लेकिन जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने पूर्णिया से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उनकी कोशिश कांग्रेस से पूर्णिया का टिकट पाने की है।

एआईएमआईएम ने भी ताल ठोंकने की घोषणा कर दी है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमाम ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सीमांचल सहित बिहार में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पिछले दिनों किशनगंज और पूर्णिया में रैली कर चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान सीमांचल में कांग्रेसियों में जोश भर चुके हैं। इससे साफ है कि इस इलाके में एआईएमआईएम और पप्पू यादव की पार्टी पूरा जोर लगाए हुए है।

वैसे, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता मुख्तार अब्बास नकवी ‘मिशन सीमांचल’ को लेकर किशनगंज, पूर्णिया और अररिया का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने इस दौरान भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति के टिप्स दिए हैं। वैसे, एनडीए और महागठबंधन में अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। हालांकि, क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ता दावा जरूर कर रहे हैं, लेकिन सबकी नजर पार्टी नेतृत्व पर लगी है।

–आईएएनएस

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, जदयू विधायक ने कहा- नहीं मांगी माफी तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

पटना/रांची । महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पप्पू यादव के बयान...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू...

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ । बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है: सीएम सम्राट चौधरी

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

बिहार में नई सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगी: विजय चौधरी

पटना । भाजपा के नेता सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी ने...

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के फैसले से जनता दुखी: रामकृपाल यादव

पटना । बिहार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान जल्द हो सकता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस पूरे मामले...

admin

Read Previous

नई शिक्षा नीति देश के लिए जरूरी : मुख्यमंत्री मोहन यादव

Read Next

चीन में भोजनालय में विस्फोट; एक की मौत, 22 घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com