शराब पीने से हुई मौत के बाद नीतीश ने कहा, ‘जो पीएगा, वह मरेगा’

पटना : बिहार के सारण जिले में शराबबंदी के बावजूद कथित रूप से शराब पीने से 31 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि जो पीएगा, वह तो मरेगा ही। यह तो स्पष्ट है। उन्होंने यहां तक कहा कि सभी लोगों के कहने पर ही शराबबंदी लागू की गई थी। उन्होंने इसके लिए जन जागरूकता चलाने की अपील की है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो नकली शराब पीएगा, वह तो मरेगा ही, लोगों को खुद ही सचेत रहना होगा। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में शराबबंदी नहीं है, वहां भी जहरीली शराब पीने से मौत होती रहती है।

नीतीश कुमार ने कहा कि जब बिहार में शराबबंदी नहीं थी, तब भी लोग नकली शराब पीकर मर जाते थे। लोगों को सचेत रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है, तो कुछ न कुछ नकली बिकेगा, इसे पीकर लोगों की मौत हो गई। नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बुरी आदत है, इसे नहीं पीना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को साफ तौर पर कहा है कि गरीबों को न पकड़ें, जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें। शराबबंदी कानून से कई लोगों को फायदा हुआ है कई लोगों ने शराब छोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वाले तो हर जगह होंगे। कानून तो बना ही है, फिर भी गड़बड़ करने वाले लोग करते ही हैं।

उल्लेखनीय है कि सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है।

–आईएएनएस

बिहार : एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन सख्त, जमुई में 27 सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार

जमुई । बिहार में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। इसी कड़ी में जमुई जिले में शुक्रवार को जिला प्रशासन...

भागलपुर में बोले सीएम नीतीश कुमार, बिहार को विकसित राज्यों में शामिल कराना सरकार का लक्ष्य

भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए 442 करोड़ रुपए की लागत से 144 विकासात्मक योजनाओं...

पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए की जीत हुई: संजय सरावगी

पटना । बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस चुनाव में भी महागठबंधन को निराशा हाथ लगी है। महागठबंधन, जो इस चुनाव परिणाम...

मैं सीएम की रेस में नहीं हूं, बिहार में भाजपा से होगा मुख्यमंत्री : चिराग पासवान

पटना । बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वे सीएम...

निशांत कुमार के जदयू में आने से संगठन होगा मजबूत: ललन सिंह

पटना । केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने पर कहा कि यह अच्छी बात है और...

बिहार: होली-रमजान को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, 30,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात

पटना । बिहार में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सभी तरह के...

बिहार: होली मिलन समारोह में हंगामा, बाउंसरों ने की फायरिंग, गायक समेत कई पुलिस हिरासत में

बिहारशरीफ । बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक वाटर पार्क में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। यहां एक भोजपुरी गायक...

पीएम मोदी इन्फ्लुएंसर के भी इन्फ्लुएंसर हैं, मैं बहुत प्रभावित हूं: मैथिली ठाकुर

पटना । प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स होने पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पीएम इन्फ्लुएंसर के भी इन्फ्लुएंसर हैं, मैं...

तेजस्वी ने घुसपैठिये को लेकर किया सवाल, ‘बिहार में 21 सालों से एनडीए की सरकार, इसे रोकना उनकी जिम्मेदारी थी’

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घुसपैठिये को लेकर दिए गए...

सुनील कुमार ने दी चुनौती, बोले- विधानमंडल परिसर में करा दूंगा शराब की डिलीवरी

पटना । बिहार में विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के कई विधायक शराबबंदी कानून की समीक्षा की लगातार मांग कर रहे हैं। इस बीच, राजद के विधान पार्षद सुनील...

पटना में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान, उनकी मांगों को लेकर सीएम से मिलूंगा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में चौकीदार दफादार संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने निंदा...

आंध्र प्रदेश की पुलिस बिना वारंट के आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार करने आई पटना, अदालत ने जताई नाराजगी

पटना । बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को आंध्र प्रदेश पुलिस चर्चा का विषय बनी रही। आंध्र प्रदेश की पुलिस एक मामले में सीधे भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी...

admin

Read Previous

ऑपरेशन ब्लू स्टार व 1984 के दंगों से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग, भाजपा नेता ने गृहमंत्री शाह को लिखा पत्र

Read Next

मोरबी पुल हादसा: गुजरात पुलिस – अब तक नौ गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com