पटना : बिहार भाजपा महिला मोर्चा ने ‘सिंदूर यात्रा’ निकाली

पटना । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर बिहार भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने शनिवार को ‘सिंदूर यात्रा’ निकाली।

यह यात्रा पार्टी प्रदेश कार्यालय से शुरू होकर आयकर गोलंबर पर जाकर समाप्त हुई। इस यात्रा में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के समर्थन और पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

यात्रा में शामिल लोगों ने विशेष रूप से हाल ही में संपन्न हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर भारतीय सेना और सरकार की जमकर तारीफ की।

यात्रा का नेतृत्व कर रही बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि यह सफलता भारतीय सेना के अदम्य साहस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और सफल नेतृत्व का प्रतीक है।

उन्होंने सभी लोगों से इस सफलता और भारतीय सेना की बड़ी जीत को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर प्रचारित करने का आह्वान किया।

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले 11 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को आधुनिक और अत्यंत मजबूत बनाया है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण ‘ऑपरेशन सिंदूर’ है। सेना ने पूरी दुनिया में देश का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सेना के सम्मान में ‘सिंदूर यात्रा’ निकाली गई। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी भी हाल में देश के दुश्मनों को ढूंढकर उनका सफाया करेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अमृत भूषण राठौर, पिंकी कुशवाहा, महिला मोर्चा की महामंत्री मीना झा, शोभा सिंह, सरोज जायसवाल, कुमकुम देवी, कांति देवी, सीमा पांडे, जूही झा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

–आईएएनएस

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

बिहार भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को बिहार प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नए प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की। यह घोषणा...

पटना में बाइक सवार दो बदमाशों ने आरजेडी विधायक के भाई की सोने की चेन छीनी

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राहुल कुमार के भाई शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में चेन छीनने की घटना का शिकार हो गए, जब बाइक पर...

‎बिहार: गोपालगंज में आर्केस्ट्रा समूहों पर पुलिस ने की छापेमारी, 40 लड़कियों को कराया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार ‎

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र में विभिन्न आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे मारकर पुलिस ने 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को शोषण और यातना से मुक्त...

बिहार: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का पहला भारत दौरा, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

गयाजी । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर गयाजी पहुंचने पर वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सम्राट...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, जदयू विधायक ने कहा- नहीं मांगी माफी तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

पटना/रांची । महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पप्पू यादव के बयान...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू...

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ । बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग...

admin

Read Previous

कड़ी सुरक्षा के बीच आईपीएल फिर से शुरू होगा

Read Next

दिल्ली के पहाड़गंज में दीवार गिरने से हादसा, तीन लोगों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com