सौरभ नेत्रवलकर, उन्मुक्त चंद, रहकीम कॉर्नवाल और ड्वेन स्मिथ जैसे क्रिकेटर बिखेरेंगे यूएसपीएल सीजन 3 में जलवा

फ्लोरिडा (यूएसए) । यूएसए के क्रिकेटर उन्मुक्त चंद और सौरभ नेत्रवलकर, वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ और रहकीम कॉर्नवाल शुक्रवार से फ्लोरिडा के ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में शुरू हो रही यूनाइटेड स्टेट्स प्रीमियर लीग (यूएसपीएल) सीजन 3 में शामिल होने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में से हैं। यूएसपीएल का तीसरा सीज़न भी इन खिलाड़ियों की तरह बड़ा और बेहतर होने वाला है। इसमें भाग लेने वाली कैरोलिना ईगल्स, अटलांटा ब्लैककैप्स, कैलिफोर्निया गोल्डन ईगल्स, मैरीलैंड मावेरिक्स, न्यू जर्सी टाइटन्स, न्यूयॉर्क काउबॉय जैसी सभी 6 फ्रेंचाइजी ट्रॉफी के लिए मैदान पर खूब पसीना बहा रही हैं।

शुक्रवार से शुरू हो रहे क्रिकेट के इस महाकुंभ का पहला मुकाबला कैरोलिना ईगल्स और कैलिफ़ोर्निया गोल्डन ईगल्स के बीच खेला जाएगा, जबकि इसी दिन के दूसरे मैच में मैरीलैंड मावेरिक्स और अटलांटा ब्लैककैप्स की भिड़ंत देखने को मिलेगी।

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ड्वेन स्मिथ मैरीलैंड मेवरिक्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि हार्ड-हिटिंग ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवाल अटलांटा ब्लैककैप्स के कप्तान हैं। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के दौरान अपनी छाप छोड़ने वाले सौरभ नेत्रवलकर न्यू जर्सी टाइटन्स के लिए खेलेंगे, जबकि पूर्व भारतीय अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद कैलिफोर्निया गोल्डन ईगल्स टीम का हिस्सा होंगे।

सीज़न 3 की पूर्व संध्या पर यूएसपीएल के संस्थापक और अध्यक्ष जयदीप सिंह ने कहा, “यूएसपीएल सीजन 3 क्रिकेट का उत्सव है, जो वैश्विक प्रतिभाओं और स्थानीय सितारों को अमेरिका में उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक साथ लाता है। हम इस सीजन को खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उद्घाटन मैच से पहले अपनी भावनाएं जताते हुए वेस्टइंडीज के बेहतरीन ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवाल ने कहा, “अटलांटा ब्लैककैप्स का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह बेहतरीन खिलाड़ियों की टीम है और हमें टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार है। पिछले सीजन में हम सेमीफाइनल में पहुंचे थे और मुझे लगता है कि निश्चित तौर पर इस बार ट्रॉफी हमारी ही होगी।”

लीग के प्रत्येक दिन में ट्रिपल-हेडर मुकाबले होंगे ताकि प्रशंसकों को रोजाना एक्शन से भरपूर क्रिकेट देखने को मिले।

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

admin

Read Previous

टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने के जश्न में एक-दूसरे के ख़िलाफ़ मैच खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया और इंंग्लैंड

Read Next

‘विजय 69’ में अनुपम खेर का अब तक का सबसे बेहतरीन काम : सुरेश रैना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com