महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : भाजपा के पूर्व सांसद और बागी उम्मीदवार गोपाल शेट्टी ने नामांकन वापस लिया

मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महाविकास अघाड़ी (एमवीए) और महायुति दोनों ही सत्ता में आने और बने रहने के लिए अपने-अपने प्रयासों में जुटी हुई हैं। इस बीच, बागी उम्मीदवारों की गतिविधियों ने दोनों गठबंधनों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

राजनीतिक हलकों में बागी उम्मीदवारों की चर्चा जोरों पर है। ये उम्मीदवार न केवल अपने-अपने दलों के लिए चुनौतियां पेश कर रहे हैं, बल्कि सभी प्रमुख गठबंधनों की चुनावी रणनीतियों को भी प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में, भाजपा के लिए सोमवार को एक राहत भरी खबर सामने आई है।

भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने बोरिवली विधानसभा क्षेत्र से अपने नामांकन को वापस लेने की घोषणा की है। उन्होंने भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवार संजय उपाध्याय के खिलाफ नामांकन दाखिल किया था। पूर्व सांसद शेट्टी का यह निर्णय भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, क्योंकि इससे पार्टी की स्थिति मजबूत होगी और चुनावी मैदान में उनकी रणनीति को मजबूती मिलेगी। शेट्टी का नामांकन वापस लेना भाजपा के लिए एक सकारात्मक संकेत है, जो पार्टी को अपने आधिकारिक उम्मीदवार के लिए एकजुट होने का अवसर प्रदान करेगा।

इससे पहले, पुणे में कस्बा विधानसभा क्षेत्र से बागी कांग्रेस नेता मुख्तार शेख ने भी अपना नामांकन वापस लेने का फैसला लिया है। उन्होंने महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के आधिकारिक उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर का समर्थन करने का फैसला लिया है। मुख्तार शेख के इस कदम से महाविकास अघाड़ी को मजबूत समर्थन मिला है, शेख के समर्थक भी अब एमवीए के साथ रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के लिए 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए एक लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने पूर्व में कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 9.63 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 4.97 करोड़ पुरुष वोटर हैं, जबकि 4.66 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1.85 करोड़ युवा वोटरों की उम्र 20 से 29 साल के बीच है। वहीं, 20.93 लाख वोटर पहली बार मतदान में हिस्सा लेंगे। 12.43 लाख वोटरों की उम्र 85 साल से अधिक है। इसके साथ ही ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 6,031 है।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के खिलाफ दायर की याचिका, ईसी और सीईओ को बनाया पक्षकार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई आरोप लगा चुकी हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त...

केंद्रीय बजट जन-केंद्रित, पर्यटन, रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा पर फोकस सराहनीय: त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री

अगरतला । त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए इसे “जन-केंद्रित और...

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

एफएंडओ में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी को कम करने के लिए एसटीटी में की बढ़ोतरी: केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी और प्रणालीगत जोखिम को कम करने के लिए सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन...

केंद्रीय बजट 2026-27: रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में देश के रक्षा क्षेत्र के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है। यह राशि पिछले वित्त...

ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता । भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आनंदपुर स्थित वेयरहाउस में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने सर्जिया गोर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों के कई आयामों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से नई दिल्ली में मुलाकात की है। हफ्ते भर में दोनों नेताओं की...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमलों का आरोप, नासिर खेउहामी ने सरकार से सुरक्षा की मांग की

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खेउहामी ने देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हो रही मारपीट और कथित हमलों को लेकर...

‘हिमंता बिस्वा सरमा की बातें तथ्यहीन’, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने किया गौरव गोगोई का बचाव

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने 'पाकिस्तानी एजेंट' वाले आरोपों पर पार्टी नेता गौरव गोगोई का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस के प्रति लोगों...

admin

Read Previous

हरियाणा सरकार ने जिला ग्रीवेंस कमेटी का नोटिफिकेशन जारी किया, मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

Read Next

जम्मू-कश्मीर : पीडीपी विधायक वहीद पारा ने अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com