पीएम मोदी और मित्सोताकिस ने भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ग्रीक समकक्ष किरियाकोस मित्सोताकिस ने भारत-ग्रीस सामरिक साझेदारी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया है। ग्रीस के प्रधानमंत्री ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को फोन किया था।

इस बातचीत में दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, शिपिंग और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने हाल की उच्च स्तरीय बैठकों के बाद द्विपक्षीय संबंधों में आई प्रगति की सराहना की और समुद्री कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, यह बातचीत शनिवार को हुई।

ग्रीस के प्रधानमंत्री मित्सोताकिस ने जून में हुए लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की पुनर्निर्वाचित होने पर बधाई दी और भारत-ग्रीस संबंधों के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जताई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बातचीत के बारे में लिखा, “कल, पीएम किरियाकोस मित्सोताकिस के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने भारत-ग्रीस सामरिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। हमारा लक्ष्य व्यापार, रक्षा, शिपिंग और कनेक्टिविटी में सहयोग को और मजबूत करना है। ग्रीस भारत का यूरोपीय संघ में एक महत्वपूर्ण साथी है।”

इस बातचीत के दौरान, इस साल की शुरुआत में पीएम मित्सोताकिस की भारत यात्रा के फॉलो-अप के रूप में, व्यापार, रक्षा, शिपिंग और कनेक्टिविटी के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति पर भी चर्चा हुई।

पीएमओ के बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर के विकास पर भी विचार किया और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों, खासकर पश्चिम एशिया में हो रहे बदलावों पर चर्चा की।

इस साल की शुरुआत में, ग्रीस के प्रधानमंत्री ने भारत का दौरा किया था और नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया था। इस दौरे में दोनों नेताओं ने कनेक्टिविटी, खासकर समुद्री कनेक्टिविटी और आईएमईसी जैसे गलियारों के माध्यम से साझेदारी को महत्व दिया।

आईएमईसी पर हुई चर्चा भारत और ग्रीस के बीच मजबूत कनेक्टिविटी की दिशा में थी, जिसमें सभी संभावित विकल्पों पर विचार किया गया जो इस कनेक्टिविटी को और बेहतर कर सकते हैं।

–आईएएनएस

पश्चिम एशिया तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड में 8 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली । वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेज उछाल देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर अगले 2-3 हफ्तों में संभावित सैन्य हमले की...

अमेरिकी सीनेटरों ने चीन की चिप टूल एक्सेस पर रोक के लिए पेश किया एमएटीसीएच एक्ट

वाशिंगटन । अमेरिका ने चीन और अन्य प्रतिद्वंद्वियों को महत्वपूर्ण चिप निर्माण तकनीक तक पहुंचने से रोकने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस में अमेरिकी सीनेटरों ने उन्नत...

अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र था भूकंप का केंद्र, भारत समेत 4 देशों की धरती डोली

नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर में भी झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा...

भारत समेत नए ट्रेड डील ने अमेरिका के घाटे को कम करने में मदद की : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि भारत सहित कई देशों के साथ हुए नए व्यापार समझौतों ने अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करने में अहम...

रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव का दो दिवसीय भारत दौरा, पश्चिम एशिया समेत अन्य मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली । रूस के पहले उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हुए हैं। डिप्टी पीएम मंटुरोव का ये दौरा 2 और 3 अप्रैल 2026 तक है,...

ट्रंप ने स्टील, एल्युमीनियम और तांबे पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर के आयात पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाया गया है। सरकार...

अमेरिका ने पेटेंट वाली दवाओं पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ

वॉशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका आयातित पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों और विदेशी आपूर्ति शृंखलाओं पर भारी निर्भरता...

ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका को लिखा खुला पत्र, कहा-अमेरिकी जनता से कोई दुश्मनी नहीं

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा कि ईरानी जनता अमेरिकी लोगों के प्रति कोई दुश्मनी नहीं रखती है। वहीं, उन्होंने अमेरिकी प्रशासन पर ईरान के खिलाफ “इज़रायल...

ईरान के सर्वोच्च नेता ने लोगों से युद्ध पीड़ितों के सम्मान में पौधे लगाने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने ईरानी लोगों से अपील की है कि वे अमेरिका-इज़राइल हमलों में मारे गए लोगों की स्मृति में पौधे लगाएं और इसे...

ट्रंप बोले, ईरान के खिलाफ कार्रवाई बच्चों के भविष्य में निवेश जैसी, हमले तेज करने की दी चेतावनी

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ हमले और तेज करने की बात कही और चेतावनी दी है कि ये हमले अभी...

ईरान में अमेरिका के सैनिक तैनात होंगे या नहीं, ट्रंप की चुप्पी से मीडिया परेशान

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार अपने पुराने दावों को दोहरा रहे हैं। इसे लेकर अब अमेरिकी मीडिया में भी असंतोष देखने को मिल रहा...

पीएम अल्बानीज ने नाटो देशों को ट्रंप की धमकी पर टिप्पणी से किया इनकार, तनाव खत्म करने की अपील

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद तनाव कम करने की अपील की है। दरअसल, ट्रंप ने देश के नाम...

admin

Read Previous

भाजपा के सबसे बुजुर्ग कार्यकर्ता नारायण उर्फ ‘भुलई भाई’ के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

Read Next

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में दो आतंकवादी मारे गए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com