शाहरुख और सलमान की फिल्म ‘करण अर्जुन’ होगी दोबारा रिलीज, एक्टर ने शेयर किया टीजर

मुंबई । बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करण अर्जुन’ एक बार फिर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन ने ऐलान किया है कि फिल्म ‘करण अर्जुन’ 22 नवंबर को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सलमान और शाहरुख खान की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। राकेश रोशन ने इस फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। उन्होंने फिल्म का एक मिनट का नया टीजर जारी किया, इसमें पुनर्जन्म और बदले की कहानी को दिखाया गया है।

इसके साथ ही सलमान खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया टीजर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “राखी जी ने सही कहा था कि मेरे करण अर्जुन आएंगे… 22 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमा घरों में।”

इस फिल्म में शाहरुख और सलमान के अलावा राखी, काजोल, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी भी अहम भूमिकाओं में थे। ये दो भाइयों की कहानी थी, जो अपनी मां का बदला लेने के लिए पुनर्जन्म लेते हैं। चार्टबस्टर म्यूजिक के लिए भी ‘करण-अर्जुन’ को जाना जाता है।

राकेश रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “करण अर्जुन आ रहे हैं! 22 नवंबर 2024 से, दुनिया भर के सिनेमाघरों में पुनर्जन्म के आप सब गवाह बनें।”

यह फिल्म साल 1995 में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अपने समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ते हुए 50 सप्ताह तक शानदार प्रदर्शन किया था।

‘करण अर्जुन’ के डायलॉग और गानों की बात करें तो ये आज भी लोगों के जुबान पर चढ़े हुए हैं। चाहे वह डायलॉग ‘मेरे करण अर्जुन आएंगे’ हो या ‘भाग अर्जुन भाग’ हो, जिसे हर किसी ने खूब पसंद किया। इसके अलावा फिल्म के गाने ‘ये बंधन तो…’, ‘भंगड़ा पाले’, ‘राणा जी माफ करना’ और ‘जाती हूं मैं’ को भी खूब पसंद किया गया था।

–आईएएनएस

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

नाम, आवाज और ट्रेडमार्क के दुरुपयोग पर रेसुल पुकुट्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

चेन्नई । ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को चेतावनी दी, जो बिना अनुमति उनके...

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

admin

Read Previous

प्रियंका गांधी ने पिनराई विजयन पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया

Read Next

दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाती’ कॉन्सर्ट के बाद दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में मलबा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com