दिल्ली के प्रदूषण पर आप ने नौ सालों में नहीं बनाई कोई नीति, सिर्फ की बहानेबाजी : नलिन कोहली

नई दिल्ली । हर साल की तरह इस साल भी सितंबर के अंत तक दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप शुरू हो गया है। दिल्ली में इन दिनों काली घनी धुंध की मोटी चादर दिखाई दे रही है। इस पर भाजपा नेता नलिन कोहली ने राज्य की आम आदमी पार्टी को घेरा है।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “दिल्ली में प्रदूषण की बहुत गंभीर स्थिति है। पिछले नौ साल से दिल्ली के लोगों ने देखा है कि आम आदमी पार्टी ने प्रदूषण या किसी गंभीर मुद्दे पर कोई काम नहीं किया। उनके अंदर काम करने की इच्छा भी नहीं है। आप नेता बहाने बनाने में नंबर एक हैं। भाजपा नेता ने कहा, आप वाले पूछते थे कि पंजाब सरकार फैक्ट्री क्यों नहीं लगा रही है? अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, तो केजरीवाल को या तो खुद जवाब देना पड़ेगा या अपने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछना पड़ेगा। आप क्यों नहीं ऐसा कर रहे हैं?”

उन्होंने कहा, “यमुना की हालत देखिए, आप सरकार में यमुना की दशा सुधारने के ल‍िए कोई काम नहीं हुआ। कोहली ने कहा क‍ि द‍िल्‍ली में प्रदूषण बढ़ने पर केजरीवाल और उनकी पार्टी नाटक शुरू कर देगी। ये लोग प्रदूषण खत्‍म करने के ल‍िए नौ साल में कोई नीति नहीं बना पाए और जब हालात बहुत खराब होते हैं, तो ये नौटंकी शुरू कर देते हैं। इनकी काम करने की कोई नियत नहीं है, ये सब अपना द‍िमाग भ्रष्टाचार में लगाए हैं।”

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा उपचुनावों में प्रत्याशी न उतारने पर भाजपा नेता ने कहा, “कांग्रेस पार्टी और उसके नेता अजीब बातें करते हैं। जब उत्तर प्रदेश में उनके पास कोई उम्मीदवार नहीं होता है, तो वो कहते हैं कि हम उम्मीदवार इसलिए नहीं उतार रहे हैं ताकि गठबंधन मजबूत हो। अगर उनके लिए गठबंधन इतना ही महत्वपूर्ण है, तो महाराष्ट्र में गठबंधन के अंदर झगड़े क्यों हो रहे हैं? मीडिया में हर रोज स्टोरी आती है कि कांग्रेस पार्टी रोज नई लड़ाई लड़ रही है। वहां गठबंधन का महत्व नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश में है। जहां उनके पास थोड़े उम्मीदवार हैं, वहां ये सब लड़ते हैं। उन्हें गठबंधन की परवाह नहीं है। जहां उनके पास उम्मीदवार नहीं हैंं, वहां वे गठबंधन मजबूत करने की बातें करते हैं।”

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

बालू की दीवार ढह चुकी है, एनडीए को सभी 9 सीटों पर मिलेगी जीत: केशव प्रसाद मौर्य

Read Next

चक्रवात दाना को खड़गे और राहुल गांधी ने बताया गंभीर प्राकृतिक आपदा, केंद्र से लगाई मदद की गुहार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com