वाशिंगटन: हैती के लिए अमेरिका के विशेष राजदूत डेनियल फूट ने देश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हजारों हैतियन को वापस भेजने के प्रशासन के ‘अमानवीय’ फैसले पर इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को विदेश विभाग के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि फूट ने एक दिन पहले विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
मीडिया र्पिोटों के अनुसार, फूट ने एक त्याग पत्र में लिखा है कि वह “अमेरिका के अमानवीय, हजारों हैतियन शरणार्थियों और अवैध अप्रवासियों को हैती में निर्वासित करने के प्रतिकूल निर्णय से जुड़ा नहीं होगा।”
उन्होंने कहा, “हैती के लिए हमारा नीतिगत दृष्टिकोण बहुत ही त्रुटिपूर्ण है और मेरी सिफारिशों को नजरअंदाज और खारिज कर दिया गया है।”
वरिष्ठ विदेश सेवा के कैरियर सदस्य फूट को जुलाई में हैती में विशेष राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था।
इस्तीफे के जवाब में, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने गुरुवार को कहा कि फूट ने अपने प्रस्थान से पहले अपने कार्यकाल के दौरान प्रवासन के बारे में चिंता जताई।
यह कदम तब आया जब टेक्सास के डेल रियो में यूएस-मेक्सिको सीमा पार करने वाले हैतियन प्रवासियों का सामना घोड़े पर सवार बॉर्डर पेट्रोल एजेंटों को दिखाते हुए तस्वीरों और फुटेज से सामने आया।
होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) के अनुसार, बारह प्रत्यावर्तन उड़ानें अमेरिका छोड़ चुकी हैं और 1,401 हैतियन रविवार से हैती लौट आए हैं।
डेल रियो सेक्टर में 5,000 से कम प्रवासी हैं।
बुधवार को, डीएचएस ने डेल रियो से पोर्ट-ऑ-प्रिंस, हैती के लिए दो उड़ानें और डेल रियो से कैप हैतियन, हैती के लिए एक प्रत्यावर्तन उड़ान का संचालन किया, जिसमें कुल 318 हैतियन नागरिक सवार थे।
–आईएएनएस











