इंडिगो के बुकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी से यात्री परेशान, एयरपोर्ट पर लगी लंबी कतारें

नई दिल्ली । देशभर में एयरलाइन कंपनी इंडिगो की बुकिंग सिस्टम में शनिवार को खराबी आ गई, जिसके चलते इंडिगो की उड़ान और ग्राउंड सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि इंडिया में आई तकनीकी खराबी के कारण कई यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे और अपनी फ्लाइट नहीं पकड़ पाए। यही नहीं, कई यात्रियों को बुकिंग करने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

इंडिगो ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी दी।

एयरलाइन कंपनी ने कहा, “हम वर्तमान में अपने नेटवर्क में अस्थायी रूप से सिस्टम स्लोडाउन का सामना कर रहे हैं, जिससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम प्रभावित हो रहा है। हमारे ग्राहकों को वेटिंग समय में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें धीमी चेक-इन और हवाई अड्डे पर लंबी कतारें शामिल हैं।”

उन्होंने अगले पोस्ट में बताया कि हमारी एयरपोर्ट टीम हर किसी की सहायता करने और एक सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से समर्पित है। आश्वस्त रहें, हम जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।

इंडिगो ने आगे कहा, “हम इस दौरान हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं आपकी समझदारी तथा धैर्य के लिए हम आपकी सराहना करते हैं।”

वहीं, इंडिगो एयरलाइन में आई तकनीकी खराब के बाद सोशल मोडिया पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने लिखा, “नए विमानों में निवेश करना अच्छा है, लेकिन ग्राउंड सेवाओं में सुधार के बारे में क्या ख्याल है। अतिरिक्त काउंटरों की आवश्यकता है, बुजुर्गों को परेशान होते देखना परेशान करने वाला है। कृपया डीजीसीए इस पर ध्यान दें।”

अगस्त में देश में घरेलू यात्री हवाई यातायात 6 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) बढ़कर 1.30 करोड़ से अधिक हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इंडिगो ने घरेलू क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा और इसकी बाजार हिस्सेदारी 40 बीपीएस बढ़कर 62.4 प्रतिशत हो गई है।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

मैं सिर्फ भगवान और जनता से डरता हूं, सिद्दारमैया से नहीं : कुमारस्वामी

Read Next

भारत-पाक रिश्तों पर वार्ता के लिए नहीं, एससीओ बैठक के लिए जा रहा हूं इस्लामाबाद: जयशंकर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com