भारत में कोविड के 43 हजार मामले दर्ज, 24 घंटे में 955 मौतें


नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड से 955 मौतें दर्ज की गईं और 43,071 नए मामले सामने आए। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को जारी किए।

3 जुलाई को भारत में 738 मौतें दर्ज की गईं, जो 8 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं।

भारत ने शुक्रवार को कोविड के कारण चार लाख मौतों को पार कर लिया। छह लाख मौतों के साथ, अमेरिका सूची में सबसे ऊपर है और उसके बाद ब्राजील में कोरोनावायरस के कारण 5.2 लाख मौतें हुई है।

देश में कोविड-19 से पहली मौत पिछले साल मार्च में हुई थी। 23 मई, 2021 को, देश में 24 घंटों में 4,454 मौतों के साथ सबसे ज्यादा मौतें देखी गईं।

रविवार पिछले दो महीनों में लगातार 16वां दिन है जब मरने वालों की संख्या 2,000 अंक से नीचे रही है।

भारत द्वारा 25 जून को तीन करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद कुल मामले बढ़कर 3,05,45,433 हो गए।

पिछले 50 दिनों में एक करोड़ मामले जोड़कर तीन करोड़ से ज्यादा मामले दर्ज करने वाला भारत अमेरिका के बाद दूसरा देश है।

यह लगातार 26 वां दिन भी है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए। 29 जून को, भारत में 37,566 मामले दर्ज किए गए, जो 18 मार्च के बाद सबसे कम है जबकि 22 जून को भारत में 42,640 मामले दर्ज किए गए थे।

कोरोना सक्रिय मामले अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 4,85,350 सक्रिय मामले हैं और अब तक कुल 4,02,005 मौतें हुई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 52,299 लोगों को छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,96,58,078 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 35,12,21,306 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 63,87,849 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, 3 जुलाई तक कोविड-19 के लिए 41,82,54,953 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 18,38,490 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

admin

Read Previous

भाजपा ने यूपी में 350 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में की बुद्धिजीवियों की बैठक

Read Next

ओटीटी पर हॉट: इस सप्ताह (25-31 जुलाई) के कार्यक्रम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com