प्रोफेसर योगेश सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के नए कुलपति, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)| लंबे इंतजार के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। प्रोफेसर योगेश सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे। राष्ट्रपति ने बुधवार शाम प्रोफेसर योगेश सिंह के नाम को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही भारत के सबसे बड़े केंद्रीय विश्विद्यालय यानी ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी’ के वीसी की चयन प्रक्रिया पूरी हो गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस विषय में आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्वारा प्रोफेसर योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। वहीं प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता को डॉ हरि सिंह गौड़ विश्वविद्यालय, सागर का कुलपति नियुक्त किया गया है।

प्रोफेसर योगेश सिंह अभी दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के कुलपति हैं। इससे पहले वर्ष 2014 से 17 तक वह नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक थे। वह सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा के भी कुलपति रह चुके हैं। साथ ही वह गांधीनगर के सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति पद की दौड़ में दो-तीन प्रमुख नामों में प्रोफेसर योगेश सिंह का नाम शुरू से शामिल रहा।

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के नए कुलपति तय करने के लिए कई उम्मीदवारों के नामों की चर्चा की गई। इनमें सबसे प्रमुख नाम डीटीयू के वीसी योगेश सिंह और जेएनयू के मौजूदा वीसी एम जगदीश कुमार का रहा।

शिक्षा मंत्रालय इस संबंध में कई दिन पहले ही अपनी ओर से चयन प्रक्रिया पूरी कर चुका था। शिक्षा मंत्रालय के प्रस्ताव को राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने पर दिल्ली विश्वविद्यालयों के नए कुलपति के नाम की घोषणा बुधवार शाम कर दी गई।

इससे पहले शिक्षा मंत्रालय ने जुलाई महीने में शिक्षा मंत्रालय की सिफारिश पर 12 विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति की नियुक्ति की गई है। भारत के राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने जिन 12 विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है, उनमें हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु और हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते लगभग 1 वर्ष से प्रोफेसर पीसी जोशी कार्यवाहक कुलपति के तौर पर काम कर रहे थे। प्रोफेसर पीसी जोशी ने योगेश सिंह को नए कार्यभार के लिए बधाई दी है। उनका कहना है कि प्रोफेसर योगेश सिंह के नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय नई कामयाबियां हासिल करेगा। प्रोफेसर योगेश सिंह अभी तक डीटीयू के वाइस चांसलर थे। अब नई जिम्मेदारी के तौर पर उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बीते वर्ष अक्टूबर में दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। साथ ही राष्ट्रपति ने डीयू में प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर योगेश त्यागी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। तब से प्रोफेसर पीसी जोशी कार्यवाहक कुलपति के तौर पर काम कर रहे थे।

प्रोफेसर योगेश त्यागी के निलंबन पर शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी पत्र में कहा गया था कि प्रोफेसर योगेश त्यागी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे। उन्होंने वाइस चांसलर के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक से नहीं किया।

–आईएएनएस

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत । इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो...

होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए मैक्रों और स्टार्मर करेंगे ग्लोबल मीटिंग की मेजबानी, लगभग 40 देशों के नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के ट्रांजिट को लेकर काफी मुश्किलें आ रही है। एक तरफ ईरान होर्मुज पर...

होर्मुज स्ट्रेट खुला, ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट में युद्धविराम के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के लिए “पूरी तरह खुला” घोषित किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने संकेत दिया है कि...

अमेरिका ने ईरान वार्ता में प्रगति के दिए संकेत, कहा-समझौते की संभावनाओं को लेकर हैं आश्वस्त

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत “सार्थक और जारी” है। हालांकि होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव अब भी वार्ता की गति और परिणाम...

ईरान की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने तेल व्यापार से जुड़े देशों को दी सेकेंडरी बैन की चेतावनी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी सरकार अब तेहरान को घेरने के लिए दूसरा तरीका अपना रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान...

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद हो रही वार्ता का किया स्वागत

वॉशिंगटन । अमेरिका ने एक बार फिर से साफ किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच संभावित सीजफायर ईरान के साथ उसकी बातचीत का हिस्सा नहीं है। अमेरिका के...

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन के अधिकारों पर समझौते से किया इनकार, यूएस पर युद्ध भड़काने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि ईरान अपने न्यूक्लियर संवर्धन अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि...

ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर पहुंचे भारत, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा

नई दिल्ली । ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर बुधवार को अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। क्रिश्चियन स्टॉकर इस दौरे पर व्यापार, निवेश और नई तकनीक जैसे खास...

अमेरिका के बिना होर्मुज मिशन की योजना बना रहा है यूरोप : रिपोर्ट

वाशिंगटन । यूरोपीय देश अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक चले संघर्ष के बाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक योजना तैयार कर रहे हैं। यूरोपीय...

मध्य-पूर्व का संघर्ष वैश्विक विकास के लिए खतरा, मुद्रास्फीति की आशंकाएं बढ़ीं

वाशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष...

editors

Read Previous

तंजानिया की राष्ट्रपति ने पहली महिला रक्षा मंत्री को किया नियुक्त

Read Next

जेल में एक दिन बिताने के बाद एसबीआई के पूर्व चेयरमैन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com