नरेंद्र गिरि : ‘बुधऊ’ से महंत बनने तक का सफर

प्रयागराज (यूपी), 22 सितंबर (आईएएनएस)| नरेंद्र गिरि, जिन्हें प्यार से ‘बुधऊ’ के नाम से जाना जाता था, का जन्म उत्तर प्रदेश के फूलपुर जिले के चटौना गांव में हुआ था। उनके पिता भानु प्रताप सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सक्रिय सदस्य थे। उनके एक रिश्तेदार का कहना है कि उन्हें बचपन में मजाकिया अंदाज में ‘बुद्धू’ बोला जाता था, जो कि समय के साथ ‘बुधऊ’ में बदल गया। ‘बुधऊ’ ने अपने शुरुआती साल गिरदकोट गांव में अपने नाना के यहां बिताए। वह अक्सर स्थानीय संतों और महंतों के साथ घुलमिल जाते थे।

एक दिन, वह घर से भाग गए और उन्हें वापस लाने के लिए उनके परिवार के सदस्यों की ओर से बहुत प्रयास किया गया। परिवार ने उन्हें हाई स्कूल पूरा करने के लिए मना लिया, जिसकी पढ़ाई उन्होंने पूरी की। बाद में उन्हें एक बैंक में नौकरी मिल गई।

जैसे ही उनकी शादी की चर्चा परिवार में होने लगी, तो बुधऊ जो कि अब नरेंद्र के नाम से जाने जाते थे, फिर से घर से भाग गए और फिर वापस नहीं आए।

उनके मामा, महेश सिंह ने याद करते हुए कहा, “एक दिन हमारे पास एक फोन आया और फोन करने वाले ने कहा, ‘मैं महंत नरेंद्र गिरी बोल रहा हूं।’ फिर हमने महसूस किया कि हमारा बुधऊ अब एक महंत बन चुका है।”

एक महंत के रूप में, नरेंद्र गिरि केवल एक बार अपने घर आए और परिवार ने उन्हें एक संत के रूप में सम्मान दिया।

उनके चाचा ने कहा कि संत बनने के बाद नरेंद्र गिरि ने परिवार से अपने सभी संबंध तोड़ लिए।

महेश सिंह कहा, “वह अक्सर पास के एक कॉलेज में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होते थे, लेकिन उन्होंने कभी घर जाने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने कभी भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ संबंध बनाए रखने की कोशिश नहीं की और वह अत्यधिक आत्मविश्वास से भरे व्यक्ति थे। निश्चित रूप से वह आत्महत्या करने वाले व्यक्ति तो नहीं थे।”

2016 में नरेंद्र गिरि को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का प्रमुख नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने काफी प्रतिष्ठा पाई।

संतों के साथ-साथ सभी राजनीतिक नेताओं द्वारा उनका सम्मान किया जाता था।

अपने शिष्य आनंद गिरि के साथ उनका विवाद ही एकमात्र विवाद था, जिसने उनकी अन्यथा त्रुटिहीन छवि को प्रभावित किया।

सूत्रों के मुताबिक, विवाद कुछ जमीन सौदों का नतीजा था, जिसके कारण उनके शिष्यों के साथ झड़पें हुईं।

मौद्रिक मुद्दे भी सामने आए हैं, क्योंकि बाघंबरी मठ को सबसे धनी मठों में से एक माना जाता है, जिसके पास अपार संपत्ति है।

–आईएएनएस

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

editors

Read Previous

अब तक का सबसे महंगा एलएनजी खरीदता है पाकिस्तान

Read Next

एसबीआई के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी : राजस्थान पुलिस ने तेज की दूसरों की तलाश, देश छोड़कर भागने की आशंका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com