डरा धमकाकर और बूथ कैप्चरिंग कर चुनाव जीतती आई है सपा : भाजपा

मैनपुरी (यूपी) । भाजपा के जिला प्रभारी अनिल चौधरी गुरुवार को मैनपुरी भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने करहल विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सपा लोगों को डरा धमकाकर और बूथ कैप्चरिंग कर चुनाव जीतती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा, इस बार प्रत्याशी भी स्थानीय होगा और करहल में कमल खिलेगा।

उन्होंने कहा कि करहल चुनाव की कमान हमारे सभी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। बूथ अध्यक्ष से लेकर प्रदेश कार्यकर्ता तक भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता करहल चुनाव जीतने की योजना में तन-मन-धन से जुटेंगे। अगर भाजपा का विधायक चुना जाता है तो लंबे समय से रुका हुआ करहल फिर से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

उन्होंने सभी विभागों के स्थानीय अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे बिना वजह जनता को परेशान करना तुरंत बंद करें। उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने के बारे में कहा कि वे जनता की अपील और समस्याओं को तुरंत सुनें और उनका समाधान करें।

प्रत्याशी की घोषणा के बारे में उन्होंने कहा कि यहां स्थानीय कार्यकर्ता ही प्रत्याशी होगा। हम संगठन के लिए लड़ते हैं। प्रत्याशी सिर्फ नीति है। हमारा उद्देश्य कमल खिलाना है। हालांकि हमारे वरिष्ठ नेता जल्द ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे।

बता दें कि अखिलेश यादव ने 2022 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह मैनपुरी की करहल सीट से विधायक चुने गए थे, लेकिन अब कन्नौज से सांसद बनने के बाद उन्होंने विधानसभा सीट छोड़ दी है। अखिलेश के इस्तीफे के बाद करहल विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

–आईएएनएस

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ । बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग...

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

हिसार में दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कुलदीप वत्स ने की निंदा, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

झज्जर । कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस पूरे मामले को...

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पशु एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। यह 'सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' (पशुओं के प्रति...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

झारखंड : गिरिडीह में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवाखदर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रजीना खातून...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

admin

Read Previous

हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ का प्रतिफल है : मुख्यमंत्री योगी

Read Next

जुलाई में नियुक्तियों में 11 प्रतिशत हुआ इजाफा : रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com