अमित शाह ने चंडीगढ़ के लिए चौबीसों घंटे जलापूर्ति योजना का किया उद्घाटन

चंडीगढ़ । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां मनीमाजरा में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चंडीगढ़ के लिए चौबीसों घंटे जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया। इससे एक लाख से ज्यादा निवासियों को फायदा होगा।

परियोजना का उद्घाटन करने के बाद अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “पानी बहुत महत्वपूर्ण है, हम इसके बिना जिंदा नहीं रह सकते। जब यह साफ नहीं होता है तो हमें बहुत सारी बीमारियां हो जाती हैं। इस पूरे क्षेत्र के लोगों को इसके माध्यम से फिल्टर-क्लीन पानी की चौबीसों घंटे सातों दिन आपूर्ति की जाएगी। यह समय की कसौटी पर खरा उतरेगा।”

अमित शाह शाम पांच बजे शहर से रवाना होने से पहले सचिवालय में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने उनका स्वागत किया। गृह मंत्री सीधे मनीमाजरा पहुंचे और 75 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना का उद्घाटन किया। इससे मनीमाजरा के 1 लाख से अधिक निवासियों को लाभ मिलेगा, जिनमें मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, शिवालिक एन्क्लेव, इंदिरा कॉलोनी और शास्त्री नगर में रहने वाले लोग शामिल हैं।

इस परियोजना का उद्देश्य 24 घंटे सातों दिन उच्च दबाव आपूर्ति कर जनता द्वारा पानी के स्टोरेज को न्यूनतम करके पानी की बर्बादी को रोकना है। परियोजना की अन्य विशेषताओं में रिसाव में कमी के माध्यम से जल संसाधन में वृद्धि, स्मार्ट मीटरिंग, अंडरग्राउंड वाटर पर सीमित निर्भरता और ऊर्जा खपत की निगरानी शामिल हैं।

इस परियोजना के लिए कुल 22 किलोमीटर लंबी जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाई गई है। दो भूमिगत (अंडरग्राउंड) जलाशय स्थापित किए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 20 लाख गैलन प्रतिदिन है।

सिटी ब्यूटीफुल का लगभग 270 किलोमीटर लंबा जल आपूर्ति नेटवर्क, जो उच्च दबाव वाले पानी की आपूर्ति के लिए अनुकूल नहीं है, उसे भी बाद में बदल दिया जाएगा।

इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, जिसके लिए शहर को 55 जिला मीटरिंग क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। उम्मीद है कि 2028 तक पूरे शहर को कवर कर लिया जाएगा।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

admin

Read Previous

पेनल्टी शूट आउट में ग्रेट ब्रिटेन को हरा भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Read Next

सागर में दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत, सीएम ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com