जेडीयू नेता रत्नेश सदा ने जातिगत जनगणना को लेकर साधा राहुल गांधी पर निशाना

पटना । जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता रत्नेश सदा ने जातिगत जनगणना को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं। अगर उनमें दम है, तो वे अपने दम पर जातिगत जनगणना कराकर दिखा दें, मुझे पूरा विश्वास है कि वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो अपने दम पर जातिगत जनगणना करके दिखा भी दिया था, लेकिन राहुल गांधी ऐसा बिल्कुल भी नहीं कर सकते हैं।

जेडीयू नेता ने यह बयान ऐसे वक्त में दिया है, जब संसद में जातिगत जनगणना को लेकर सियासी घमासान अपने चरम पर है। राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद में जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया था।

उन्होंने कहा था कि समाज की मौजूदा स्थिति को प्रदर्शित करने के लिए जातिगत जनगणना जरूरी है, लेकिन बीजेपी इसका विरोध कर रही है। इस पर अनुराग ठाकुर ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि जिनकी जाति का पता नहीं है, वे जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने उनसे माफी की मांग की, लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि मुझे उनकी माफी नहीं चाहिए। वैसे भी मुझे इनकी माफी से कोई खास फर्क पड़ने वाला नहीं है। बीजेपी नेता ने अपने इस बयान से अपनी पार्टी की मानसिकता प्रदर्शित कर दी है।

जेडीयू नेता रत्नेश दास ने कहा, “राहुल गांधी अब सदन में लगातार जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं। आखिर उन्होंने क्यों नहीं अपनी पार्टी के कार्यकाल में ऐसा करवाया। अब वे इस पर बेतुका बयान दे रहे हैं। मैं समझता हूं कि यह उचित नहीं है। वे जातिगत जनगणना के माध्यम से राजनीतिक हित साधने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनकी यह इच्छा कभी पूरी होने वाली नहीं है।”

वहीं बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राहुल गांधी की जाति के संबंध में आम लोगों से राय मांगी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी हिंदू हैं या मुस्लिम, हमें इस बारे में बताएं। इस संबंध में जब आईएएनएस ने उनसे सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि वे इस बात को जानने के लिए उत्सुक थे कि आखिर राहुल गांधी का धर्म क्या है।

बीजेपी नेता ने कहा कि मैं राहुल गांधी को निजी तौर पर नहीं जानता हूं और यह सवाल भी ऐसा है कि उनकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकता है। इसी वजह से मैंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके उनके धर्म के बारे में लोगों से राय जानने का प्रयास किया है, लेकिन कुछ लोग इसके जरिए राजनीतिक फायदा प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं, जो उचित नहीं है।

–आईएएनएस

यूएन प्रमुख ने अमेरिका और ईरान से बातचीत जारी रखने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी रखने की अपील की है। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता स्टेफान...

संघर्ष जारी रहा तो नई क्षमताओं का इस्तेमाल करेगा आईआरजीसी : ईरान

तेहरान । ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका और इज़राइल के साथ युद्ध जारी रहता है, तो वह अपनी नई सैन्य क्षमताओं...

परमाणु मांगों पर विवाद के बीच अमेरिका और ईरान की वार्ता ठप

वॉशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता में “काफी प्रगति” हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। अमेरिका अपनी प्रमुख मांगों पर अड़ा रहा,...

अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में ईरान के पास ‘कोई दांव नहीं’ बचा : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा है कि ईरान की सैन्य ताकत अब काफी कमजोर हो चुकी है और बातचीत में उसके पास अब कोई मजबूत विकल्प नहीं...

ईरान ने बातचीत विफल होने के लिए यूएस को ठहराया दोषी, अमेरिका पर शर्तों को बदलने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसने एक संभावित समझौते को अंतिम चरण में आकर पटरी से उतार दिया। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची...

ईरान मुद्दे को लेकर नाटो पर भड़के ट्रंप, बोले-हमने खर्च किया, साथ नहीं मिला

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान बहुत बुरी हालत में है और काफी हताश है। ईरानी पोर्ट से आने-जाने वाले जहाजों को ब्लॉक करने की...

पीएम मोदी ने हंगरी चुनाव में जीत पर पीटर मग्यार को दी बधाई, बोले-मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीटर मग्यार और उनकी टिस्जा पार्टी को हंगरी के संसदीय चुनावों में निर्णायक जीत पर बधाई दी। टिस्जा पार्टी...

‘नरक तुम्हारा इंतजार कर रहा है डॉन’, ईरान ने बताई पोप की आलोचना करने वाले ट्रंप की ‘सच्चाई’

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोप लियो XIV की आलोचना की। इसके बाद घाना में ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर निशाना साधा। ईरानी दूतावास ने...

ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए तीन हजार से ज्यादा लोग

तेहरान । ईरान संघर्ष के दौरान तीन हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा ईरान की एक संस्था ने किया है। इसमें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या...

राष्ट्रपति पुतिन ने की ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से बात, बोले- ‘रूस शांति प्रयासों में मदद को तैयार’

मास्को । इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के बाद रूस ने शांति प्रयासों में सकारात्मक भूमिका निभाने की पेशकश की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से...

अमेरिका-इराक की उच्च-स्तरीय बैठक में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति, बगदाद हमले की जांच पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । अमेरिका और इराक के बीच सुरक्षा और राजनयिक सुविधाओं पर सहयोग को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक हुई। इस दौरान हाल ही में बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास...

स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज खुले या न खुले, भारत को होगा सबसे ज्‍यादा नुकसान : रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल

नई दिल्ली । पाक‍िस्‍तान की मध्‍यस्‍थता में इस्‍लामाबाद में आयोज‍ित अमेर‍िका-ईरान समझौता वार्ता व‍िफल होने के बाद म‍िड‍िल ईस्‍ट के हालात फ‍िर से च‍िंताजनक हो गए हैं। खासकर स्‍ट्रेट ऑफ...

admin

Read Previous

दिल्ली-नोएडा में हुई जोरदार बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

Read Next

भारतीय मछुआरे की मौत पर विदेश मंत्रालय ने जताया विरोध, श्रीलंका के उच्चायुक्त को तलब किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com