आईपीएल 2021 : दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा (प्रीव्यू)

दुबई: अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना निचले स्थान की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में बुधवार को होगा। कोरोना के मामले सामने आने के कारण आईपीएल 2021 के स्थगित होने से पहले दिल्ली की टीम ने आठ मैचों में छह जीत हासिल कर 12 अंक लिए थे जबकि हैदराबाद की टीम सात मैचों में सिर्फ एक ही मैच जीत सकी थी।

हैदराबाद की टीम ने इस दौरान कप्तानी में बदलाव किया। उनकी नजरें यूएई में अब तरोताजा होकर शुरूआत करने पर होगी।

श्रेयस अय्यर के वापस आने से दिल्ली की टीम और भी मजबूत हुई है जबकि हैदराबाद टीम को टी. नटराजन से उम्मीदें हैं।

तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2020 में 16 मैचों में 16 विकेट लिए थे। उन्होंने आईपीएल 2021 के पहले चरण में सात में से सिर्फ दो मुकाबले खेले।

नटराजन की घुटने की सर्जरी हुई जिसके कारण वह इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा सके। उनकी जगह सौराष्ट्र के गेंदबाज अरजान नागवसवाला को इंग्लैंड भेजा गया था।

नटराजन की वापसी से हैदराबाद को गेंदबाजी विभाग में मजबूती मिलने की उम्मीद है। हैदराबाद को साथ ही मध्यक्रम से भी प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी जिसमें कुछ युवा भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर, अमित मिश्रा, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे, आवेश खान, सैम बिलिंग्स, आर अश्विन, पृथ्वी शॉ, इशांत शर्मा, विष्णु विनोद, मार्कस स्टोयनिस, शिखर धवन, कैगिसो रबाडा, ललित यादव, शिमरोन हेत्मायर, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, स्टीवन स्मिथ, एनरिच नॉर्त्जे, टॉम करेन, उमेश यादव, बेन ड्वारशुइस, लुकमान मेरीवाला और कुलवंत खेजरोलिया

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर, भुवनेश्वर कुमार, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, केन विलियम्सन (कप्तान), राशिद खान, श्रीवत्स गोस्वामी, अभिषेक शर्मा, मनीष पांडे, संदीप शर्मा, विजय शंकर, विराट सिंह, टी. नटराजन, मिशेल मार्श, प्रियम गर्ग, बासिल थम्पी, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, शाहबाज नदीम, शेरफेन रदरफोर्ड, केदार जाधव, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, मुजीब जादरान और ज.े सुचित

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

editors

Read Previous

तालिबान ने महिला मंत्रालय हटाया, संयुक्त राष्ट्र निकाय ने कहा-यह संधि का उल्लंघन

Read Next

खोरी में नहीं हो पाई महापंचायत, लाठीचार्ज, चढ़ूनी धरने पर यूसुफ किरमानी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com