एलजी के प्रधान सचिव ने लिखा पत्र, जेल में डाइट चार्ट का पालन नहीं कर रहे केजरीवाल, इसलिए हो रहा वजन कम

नई दिल्ली । आम आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन लगातार कम हो रहा है। अब ‘आप’ के इसी आरोप के जवाब में उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के प्रधान सचिव ने दिल्ली के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

इस पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री पर जेल प्रशासन द्वारा खाने के संबंध में निर्धारित की गई समय सारिणी के उल्लंघन का आरोप लगाया है। पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री जानबूझकर खाना नहीं खा रहे हैं। इससे उनका वजन लगातार कम हो रहा है।

दिल्ली राज निवास ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में मुख्य सचिव नरेश कुमार को ये पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है, केजरीवाल के लिए घर से प्रतिदिन खाना आता है, लेकिन इसके बावजूद भी वो इसका सेवन ना करते हुए लो कैलोरी वाली फूड ले रहे हैं। कई दफा जेल प्रशासन की ओर से उन्हें समय पर आहार लेने का सुझाव दिया जा चुका है, लेकिन वो इन सुझावों को दरकिनार कर अपने मन-मुताबिक काम कर रहे हैं। उनके रवैये से लग रहा है कि उन्हें अपने स्वास्थ्य की तनिक भी चिंता नहीं है।

पत्र में कहा गया है कि 6 जून से लेकर 13 जुलाई के बीच की डाइट चार्ट से पता चलता है कि वो जानबूझकर कम कैलोरी वाली डाइट का सेवन कर रहे हैं। पहले उनका वजन 63.5 किलोग्राम था, जो कि अब घटकर 61.5 किलोग्राम हो गया है और यह सब कुछ उनके द्वारा कम कैलोरी वाले फूड लेने की वजह से हो रहा है।

पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री को ब्रेकफास्ट से पहले 5 यूनिट इंसुलिन लेने की सलाह दी गई है। इसी तरह लंच और डिनर से पहले भी उन्हें इंसुलिन लेने की सलाह दी गई है। उन्हें जेल प्रशासन की ओर से समय पर इंसुलिन मुहैया कराई जाती है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री जिस तरह से डाइट नहीं ले रहे हैं, उस पर बीते दिनों उपराज्यपाल ने चिंता भी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि अगर केजरीवाल समय पर और उचित मात्रा में भोजन का सेवन नहीं करेंगे, तो उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

दिल्ली के राज निवास से जारी किए गए इस पत्र के बाद अब आम आदमी पार्टी के नेताओं में इसे लेकर रोष देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया के जरिए आम आदमी पार्टी के नेता इस पत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

उधर, एलजी के प्रधान सचिव के इस खत पर दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “शराब घोटाले के आरोप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक और साजिश का पर्दाफाश हुआ है। तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट की चिट्ठी अब सार्वजनिक हो चुकी है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिन्हें घर का खाना दिया जाता है, वो अब जानबूझकर लो कैलोरी वाली फूड ले रहे हैं। उन्होंने 6 जून से 13 जुलाई तक के बीच खाने की मात्रा कम की है। वो लगातार अपनी डाइट को कम कर रहे हैं, जिससे उनका वजन कम हो जाए, ताकि वो सहानुभूति न्यायालय के सामने रख सकें और बेल मिल जाय।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं इस बात को लेकर हैरान हूं कि वो 21 दिनों तक बेल पर बाहर थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए जमकर प्रचार किया, लेकिन तब वजन कम नहीं हुआ, लेकिन अब उन्होंने स्वांग रचना शुरू कर दिया है और इस चिट्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके लिए घर से खाना आता है, लेकिन वो खाते नहीं हैं। वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि न्यायालय के सामने खुद को बेचारा दिखा सकें। पहले उन्होंने इंसुलिन की शिकायत की थी, लेकिन अब उन्हें जेल प्रशासन द्वारा इंसुलिन मुहैया कराई जा रही है। सारे तथ्य अदालत के सामने रखे जाएंगे, लेकिन मैं इस बात को लेकर हैरान हूं कि शराब घोटाले में आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किस हद तक जा सकते हैं।”

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल का मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ : दिलीप जायसवाल

अररिया । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का...

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना मॉडल: उमर अहमद इलियासी

श्रीनगर । ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इतने बदलाव आए हैं कि यह...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक...

नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान

मुंबई । लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर...

admin

Read Previous

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नीट यूजी परीक्षा परिणाम दोबारा जारी

Read Next

अवैध खनन मामले में हरियाणा कांग्रेस विधायक पंवार को ईडी ने किया गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com