प्रदीप सांगवान ने बताया हार्दिक पांड्या को कप्तानी ना मिलने का कारण

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। हार्दिक पांड्या अब टीम के उप-कप्तान भी नहीं हैं। बीसीसीआई ने श्रीलंका के लिए घोषित भारतीय टीम में शुभमन गिल को टी20 और वनडे दोनों का उपकप्तान बनाया गया है। हार्दिक पांड्या वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। रोहित शर्मा वनडे टीम में कप्तान हैं। हार्दिक की कप्तानी पर भारत के बाएं हाथ के पेसर प्रदीप सांगवान ने बात की।

प्रदीप सांगवान ने इंडियन प्रीमियर लीग में हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए करीब से देखा है। प्रदीप सांगवान ने कहा कि हार्दिक पांड्या एक अच्छे कप्तान हैं। हालांकि हार्दिक के साथ पिछले कुछ समय से उनकी बैक को लेकर समस्या रही है। इसलिए उनकी फिटनेस को देखते हुए कहीं ना कहीं चयन समिति ने यह फैसला लिया होगा।

उन्होंने कहा कि फिटनेस को छोड़ दिया जाए तो हार्दिक पांड्या एक अच्छे और स्मार्ट कप्तान है। उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटंस को विजेता भी बनाया है और दूसरे सीजन में भी फाइनल में पहुंचे। लेकिन फिटनेस भी मायने रखती है, इसी वजह से चयन समिति यह सब भी देखती है।

बता दें, हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस में आ गए थे। उन्होंने कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा की जगह ली थी। इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी। बाद में हार्दिक पांड्या ने टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को विश्व चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था। हार्दिक पांड्या अपने निजी जीवन में भी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने 18 जुलाई को अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ अलग होने की औपचारिक घोषणा कर दी थी।

प्रदीप सांगवान लीजेंड्स इंटरकॉन्टिनेंटल लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने 58 फर्स्ट क्लास मैचों में 178 विकेट चटकाए हैं। वह 102 टी20 मैचों में 104 विकेट ले चुके हैं।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

admin

Read Previous

‘देवा’ के जरिए वैलेंटाइन डे को ‘वायलेंट’ बनाएंगे शाहिद कपूर, एंग्री मैन बन करेंगे दुश्मनों का सफाया

Read Next

महिला एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से दी मात, दीप्ति शर्मा बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com