अजित पवार को बड़ा झटका, दो दर्जन नेता शरद पवार की पार्टी में शामिल

पुणे (महाराष्ट्र) । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बड़ा झटका लगा है। पुणे में पिंपरी-चिंचवाड़ के करीब दो दर्जन पार्टी पदाधिकारी बुधवार को शरद पवार की पार्टी एनसीपी (सपा) में शामिल हो गए।

शरद पवार ने अपने आवास पर आयोजित एक छोटे से समारोह में पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में 20 पूर्व नगर निगम पार्षदों सहित कई महिलाओं का एनसीपी (सपा) में शामिल होने पर खुद स्वागत किया और उन्हें पार्टी का झंडा, स्टोल और अपना आशीर्वाद दिया।

पाला बदलने वाले प्रमुख लोगों में एनसीपी के पूर्व शहर अध्यक्ष अजीत गव्हाने, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल भोसले, छात्र विंग प्रमुख यश साने, भोसरी विधानसभा सीट के प्रमुख पंकज भालेकर और करीब 20 पूर्व नगर निगम पार्षद और अन्य इकाई प्रमुख शामिल हैं।

उन्होंने एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जबकि साने ने इस सप्ताह की शुरुआत में एनसीपी छात्र विंग के अध्यक्ष प्रशांत कदम को अपना इस्तीफा भेजा था और बुधवार को एनसीपी (एसपी) में शामिल हो गए।

यह चौंकाने वाला घटनाक्रम शनिवार (20 जुलाई) को पिंपरी-चिंचवाड़ में शरद पवार की होने वाली रैली से पहले हुआ है। पुणे के अन्य हिस्सों से एनसीपी के और भी नेता-पदाधिकारी इसी तरह का कदम उठा सकते हैं। राज्य विधानसभा का चुनाव बस तीन महीने आगे है।

पुणे के एक नेता ने बताया कि गव्हाने जैसे कुछ पदाधिकारी कथित तौर पर लोकसभा चुनाव के लिए एनसीपी से टिकट न मिलने से नाराज थे या एनसीपी से विधानसभा चुनाव के लिए सारी उम्मीदें खो चुके थे और एनसीपी (एसपी) में शामिल हो गए।

–आईएएनएस

‘कभी नहीं जीतते नफरत और हिंसा, हमेशा होती है साहस की जीत’, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की ईरान की सराहना

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईरान के लोगों की प्रशंसा की और...

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल किया, जनता को दिया धन्यवाद

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में प्रस्तावकों की...

ट्रंप ने ईरान की 10-सूत्रीय योजना को किया स्वीकार, सहमत होने पर स्पष्टता नहीं : केपी फैबियन

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम के ऐलान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विदेश मामलों के विशेषज्ञ केपी फैबियन...

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

हर बार झूठा व भ्रामक प्रचार करती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी : दिलीप जायसवाल

नई दिल्ली । बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा...

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान रविशंकर प्रसाद...

कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष पर रूस और भारत के विदेश मंत्रियों से बातचीत की।...

भाजपा नहीं चाहती जनता जागरूक हो, शिक्षा और ज्ञान से पार्टी को परहेज : अशोक गहलोत

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की ऐतिहासिक सुमेर लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार...

admin

Read Previous

झारखंड सरकार विदेशी घुसपैठियों को दे रही संरक्षण : शिवराज सिंह चौहान

Read Next

महाराष्ट्र में ‘लाडला भाई योजना’ लाकर ढूंढ लिया बेरोजगारी का समाधान : सीएम शिंदे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com