कश्मीर में बढ़ रही आतंकी घटनाओं पर जवाब दे सरकार : सचिन पायलट

टोंक । कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। इसको लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, घाटी में आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कठुआ आतंकी हमले में पांच जवानों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि, “घाटी में आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन सरकार सदन में दावा करती है कि यहां पर सब कुछ ठीक है और स्थिति नियंत्रण में है।”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि ” मुझे आश्चर्य है कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को सितंबर से पहले जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का आदेश दिया है। लेकिन सीमा पार से आतंकियों ने हमारे नौ जवानों को शहीद कर दिया। जवानों पर घात लगाकर हमले हो रहे हैं। ऐसे में सरकार को जवाब देना पड़ेगा। “

सचिन पायलट ने आगे कहा कि सेना के जवानों पर हो रहे आतंकी हमलों को लेकर केंद्र सरकार को कुछ करना पड़ेगा। यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है। हम चाहते हैं कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार अपना स्पष्टीकरण दें और सख्ती से कार्रवाई भी करे।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने पांच दिनों के अंदर दूसरी बात हमला किया है। 8 जुलाई को सेना के ट्रक पर घात लगाकर आतंकियों ने हमला किया। इसमें पांच जवान शहीद हो गए, जबकि अन्य पांच जवान घायल हो गए।

प्रदेश में बढ़ रहे अवैध बजरी खनन को लेकर उन्होंने कहा कि बजरी के मामले में सरकार को बड़ा कदम उठाना चाहिए। कहीं अगर कोई गैरकानूनी काम हो रहा है और उनके खिलाफ सख्ती नहीं होगी, तो उनका साहस बढ़ेगा। मैं तो सरकार से आग्रह करता हूं कि अगर कहीं भी गैरकानूनी गतिविधियां हो रही हैंं, तो उस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। हम लोग सदन के अंदर और बाहर मांग करेंगे कि अवैध खनन न हो।

–आईएएनएस

फ्रांस: जून की ही तरह जुलाई का महीना भी करेगा परेशान, लौट सकता है ‘हीट डोम इफेक्ट’

पेरिस । फ्रांस में दो हीट वेव्स ने तबाही मचा दी है। देश में भीषण गर्मी से करीब 1,000 अतिरिक्त लोगों की मौत हुई है। रविवार को ही हेल्थ एजेंसी...

बांग्लादेश: बीएनपी ने 1971 के मुक्ति संग्राम के रुख को लेकर जमात को घेरा, माफी की मांग की

विक्टोरिया । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सरकार ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश लिबरेशन वॉर में कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी की भूमिका की आलोचना की है। स्थानीय मीडिया के...

अफगानिस्तान ने काबुल में पाकिस्तानी चार्ज डी’अफेयर्स को किया तलब, हवाई हमलों के खिलाफ जताया विरोध

नई दिल्ली । पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने काबुल में पाकिस्तानी दूतावास के चार्ज डी'अफेयर्स को तलब किया। पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के 36...

होर्मुज संकट के बीच नहीं हुई ईंधन की किल्लत, पूर्व राजनयिक ने बताया कैसे सरकार ने समझदारी से लिया काम

अमृतसर । होर्मुज संकट के दौरान भी भारत में ईंधन की आपूर्ति बनी रही। बिना किसी आपातकालीन प्रतिबंध के जारी रहने का आखिर कारण क्या था? पूर्व राजनयिक नवदीप सूरी...

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक पर मानवाधिकार संगठनों ने जताई चिंता, स्वतंत्र जांच की उठाई मांग

काबुल । अफगानिस्तान के पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने गंभीर चिंता जताई है। इन हमलों में...

भारत के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 2029 तक 4.2 लाख करोड़ रुपए तक के निवेश आने की संभावना: रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में वर्ष 2029 तक 4.2 लाख करोड़ रुपए तक का निवेश आने की संभावना है। सोमवार को जारी ब्रिकवर्क रेटिंग्स की एक...

देश में ही बनेंगे एडवांस प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर होगा मजबूत: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि आने वाली एम्बर और एसेंट इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में एक नया चैप्टर शुरू करेंगी। उन्होंने...

बांग्लादेश में खसरे का कहर जारी: 4 बच्चों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई 712

ढाका । बांग्लादेश में खसरे का कहर जारी है। रविवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में 4 मासूमों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही खसरे जैसे लक्षणों...

फ्रांस में पैराशूट प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, 11 की मौत

पेरिस । फ्रांस के उत्तर-पूर्वी शहर टॉम्बलेन में रविवार को एक नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की...

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

admin

Read Previous

बीएमडब्ल्यू दुर्घटना के करीब 60 घंटे बाद ठाणे से पकड़ा गया मिहिर शाह

Read Next

कोर्ट का हरियाणा सरकार को आदेश, एक हफ्ते के अंदर खोला जाए शंभू बॉर्डर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com