रानी चटर्जी ने वर्कआउट वीडियो किया शेयर, कहा- दिन की शुरुआत पॉजिटिविटी से करें

मुंबई । भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपने स्टाइल और फिगर के लिए जानी जाती हैं। हॉटनेस के मामले में रानी सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। वह फिटनेस फ्रीक हैं और जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। उन्होंने सोमवार को अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया।

रानी ने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह व्हाइट एंड ब्लैक कलर की प्रिंटेड हाफ स्लीव टी-शर्ट पहनी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक जॉगर्स पहला है। उन्होंने जिम लुक को पूरा करने के लिए कैप और ब्लैक शूज भी पहने हैं। साथ ही अपने बालों को चोटी बनाई हुई है।

वीडियो में रानी को लेग वर्कआउट के लिए स्क्वैट्स करते और जिम में पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मंडे, दिन की शुरुआत पॉजिटिव नोट पर करें”।

इस वीडियो को 5000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

वीडियो में कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, “हार्ड वर्कर”।

वहीं कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट और फायर वाले इमोजी शेयर किए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी को पिछली बार शो ‘बेटी हमारी अनमोल’ में देखा गया था। इसमें जूही असलम और प्रथम कुंवर लीड रोल में हैं। वह जल्द ही ‘ए बैड मैन बाबू’, ‘परिवार के बाबू’, ‘भाभी मां’, ‘नाचे दूल्हा गली गली’ और ‘मेरा पति मेरा देवता है’ में नजर आएंगी।

बता दें कि रानी चटर्जी का असली नाम साहिबा शेख है। उनके सभी सरकारी दस्तावेजों में उनका नाम साहिबा शेख ही है। बताया जाता है कि साल 2004 में वह भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म का एक सीन मंदिर में शूट होना था।

जब एक रिपोर्टर ने उनसे उनका नाम पूछा तब डायरेक्टर ने हंगामे से बचने के लिए उनका नाम रानी चटर्जी बता दिया। डायरेक्टर को डर था कि वहां के लोग मुस्लिम लड़की के मंदिर में प्रवेश करने से हंगामा कर सकते हैं। इसके बाद वह रानी के नाम से ही मशहूर हो गईं। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों, जैसे ‘गंगा यमुना सरस्वती’, ‘नागिन’, ‘रानी नंबर 786’, ‘दरिया दिल’, ‘रानी बनल ज्वाला’, ‘घरवाली बाहरवाली’, ‘रियल इंडियन मदर’, ‘रानी वेड्स राजा’, ‘लेडी सिंघम’, ‘दामाद जी’, ‘बंधन टूटे ना’, ‘त्योहार’, ‘दिलजले’, ‘फूल बनल अंगार’ और ‘धड़केला तोहरा नाम करेजवा’ में काम किया।

रानी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में हिस्सा लिया। वह ‘मस्तराम’, ‘वर्जिन भास्कर 2’ और ‘वो पहला प्यार’ जैसे वेब शो का भी हिस्सा रही हैं।

–आईएएनएस

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

admin

Read Previous

पुणे पोर्श मामले के आरोपी की रिहाई के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी महाराष्ट्र पुलिस

Read Next

राज्यसभा में आरएसएस पर खड़गे की टिप्पणी को लेकर नड्डा, सभापति ने जताई आपत्ति

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com