हीटवेव से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने अचानक अस्पताल पहुंचे सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मदन मोहन मालवीय अस्पताल में आप नेता सौरभ भारद्वाज औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हीट वेव की चपेट में आए मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने सभी मरीजों का हालचाल जाना और अस्पताल में तैनात चिकित्सकों से सभी को समुचित उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

आप नेता ने सभी मरीजों के पास जाकर व्यक्तिगत रूप से बातचीत भी की और उन्हें हर मुमकिन सहायता प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। इस दौरान आप नेता ने अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए किए गए सभी इंतजाम का निरीक्षण किया। जहां कहीं भी कोई कमी दिखी, उसे तुरंत दुरूस्त करने का निर्देश दिया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, “मदन मोहन मालवीय अस्पताल में आज हम लोग औचक निरीक्षण करने पहुंचे। हमने हीट वेव से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान हमने यह देखने का प्रयास किया कि मरीजों के उपचार के लिए क्या तैयारियां की गई हैं? हमारे संज्ञान में करीब 310 लोग उपचार कराने आए थे, जिनमें से 112 को छुट्टी दे दी गई है। 118 अभी-भी उपाचराधीन हैं। इसके अलावा, 14 लोग अभी-भी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें पहले से भी कई गंभीर बीमारियां थीं, जिन्हें देखते हुए उन्हें अस्पताल में ही भर्ती रहने दिया गया।“

आप नेता ने कहा, “स्वास्थ्य सचिव अपनी ड्यूटी से गायब हैं। मुझे बताया गया है कि वो 13 जुलाई तक छुट्टी पर रहेंगे। ऐसी स्थिति में जब भीषण गर्मी की जद में आकर लगातार अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी दर्ज की जा रही है, तो यह सवाल पूछा जाना लाजिमी है कि आखिर स्वास्थ्य सचिव को इतनी लंबी छुट्टी किसने दी? आखिर ऐसी स्थिति में कैसे कोई इतनी लंबी छुट्टी पर जा सकता है? यह कुछ ऐसे सवाल हैं, जो कि हमने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पूछे हैं। इस बीच, हमने दिल्ली पुलिस को भी पत्र लिखा है, जिसमें हमने कहा है कि अगर उन्हें कहीं पर भी कोई मरीज दिखता है, तो वो उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवा दे।“

–आईएएनएस

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

पीएम मोदी पर खड़गे के आपत्तिजनक बयान से जनता दुखी: अरुण सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा...

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, जदयू विधायक ने कहा- नहीं मांगी माफी तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

पटना/रांची । महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पप्पू यादव के बयान...

admin

Read Previous

अमेरिकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के बड़े सदस्य को मार गिराया

Read Next

मार्कस स्टोइनिस बने टी20 में नंबर-1 ऑलराउंडर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com