झारखंड में पाकुड़ जिले के गांव पर पश्चिम बंगाल के उपद्रवियों का हमला, फायरिंग और बमबाजी भी हुई

पाकुड़ । झारखंड के पाकुड़ जिले के गोपीनाथपुर गांव में मंगलवार को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के कृष्टोनगर गांव के सैकड़ों लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया। उपद्रवियों ने फायरिंग और बमबारी भी की।

पाकुड़ के सदर थाने की पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग की, लेकिन इसके बाद भी हमलावरों का उत्पात जारी रहा। उन्होंने एक मकान में आग लगा दी। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। झारखंड और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों की पुलिस उपद्रवियों को भगाने में जुटी है।

पाकुड़ के एसपी प्रभात कुमार और एसडीएम प्रवीण केरकेट्टा भी मौके पर पहुंचे हैं। कई थानों की पुलिस बुलाई गई है।

दरअसल, बकरीद के दिन सोमवार को गोपीनाथपुर गांव में एक व्यक्ति ने सड़क के किनारे गोवंशीय पशु की कुर्बानी दी थी। इसका कई लोगों ने विरोध किया तो दो समुदायों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। पड़ोस के राज्य पश्चिम बंगाल के कृष्टोनगर के ग्रामीण भी विवाद में उलझ गए थे और दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ था।

दोनों राज्यों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की थी। इसी विवाद को लेकर मंगलवार को दूसरी बार गोपीनाथपुर गांव पर कई बम फेंके गए और फायरिंग की गई। हमले से घबराए गोपीनाथपुर के ग्रामीण घरों को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उपद्रवियों को काबू करने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद उत्पात नहीं थमा।

एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है। पश्चिम बंगाल की पुलिस भी उपद्रवियों को खदेड़ने में जुटी है।

पाकुड़ पुलिस का एक जवान घायल हुआ है। कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। एक घर में आग लगाई गई थी, जिसे बुझा दिया गया।

–आईएएनएस

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए ‘साहसी बने रहें : मैकी सैल

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की दिशा में “हमें साहसी बने रहना होगा”, यह बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के उम्मीदवार मैकी सैल ने कही।...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने भारत को बताया ‘कठिन बाजार’

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने प्रतिनिधियों से कहा कि भारत अभी भी अमेरिका के लिए व्यापार के लिहाज से सबसे कठिन बाजारों में से एक है।...

कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर छूट का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रूस के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी छूट का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से...

लेबनान में इजरायली हमले में एक और शांति सैनिक की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र । लेबनान में इजरायली हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने इजरायली हमले में मारे गए फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर चिंता जाहिर की...

अमेरिकी विदेश विभाग ने एयरस्पेस फिर से खुलने के बाद अमेरिकियों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

वाशिंगटन । अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है, क्योंकि मध्य पूर्वी देश ने आंशिक रूप से अपना हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस)...

इजरायली हमले में लेबनानी पत्रकार की मौत पर भड़के पीएम नवाफ, बोले-इजरायल के लिए अब यह आम हो गया है

बेरूत । लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में एक पत्रकार समेत पांच लोग मारे गए। इजरायल और लेबनान के बीच 10...

सिबी जॉर्ज ने एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात, बहुपक्षवाद में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

नई दिल्ली । भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। उन्होंने बहुपक्षवाद के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और...

लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी ईरान की व्यवस्था: पूर्व अमेरिकी एनएसए

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान किया। इस बीच पूर्व अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एचआर मैकमास्टर...

पहलगाम हमले के एक साल: अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘किसी भी रूप में आतंक अस्वीकार’

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले को एक साल बीत चुके हैं। पहली बरसी पर भारत में अर्जेंटीना के राजदूत, मारियानो कॉसिनो और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने पीड़ितों...

ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हालिया संघर्ष का अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव पड़ रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक छोटे...

इजरायल का 78वां स्वतंत्रता दिवस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी...

ओमान तट के पास कंटेनर जहाज पर फायरिंग, ईरान ने दिया कानून का हवाला

तेहरान/लंदन । ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर कथित फायरिंग और हस्तक्षेप की घटना ने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान की अर्ध-सरकारी...

admin

Read Previous

पेपर लीक पर सीएम नीतीश कुमार गंभीर, सख्त से सख्त होगी कार्रवाई : सम्राट चौधरी

Read Next

इजरायली सेना का राफा में हमास की आधी फौज को हराने का दावा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com