पंचायत चुनाव में भाजपा के सामने सपा का दबदबा खत्म करने की चुनौती

2021-07-03


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज पंचायत अध्यक्ष के चुनाव होरहे हें प्रदेश के 75 जिलों में से 22 में निर्विरोध चुनाव होने के बाद अब बचे 53 जिलों में जिला पंचायत सदस्य अपने जिले का अध्यक्ष चुनने के लिए मतदान करेंगे।

राज्य में डेढ़ दशक बाद पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई भाजपा ने करीब दो वर्ष तक पंचायत चुनाव की तैयारी की। ऐसे में उसके सामने सपा का पिछला रिकार्ड तोड़ने की चुनौती है।

उधर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी भी अपना दबदबा कायम रखने की भरपूर कोशिश में है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान पंचायत चुनाव होने के कारण जिला पंचायत सदस्य चुनाव में तो भाजपा को खास सफलता नहीं मिली। लेकिन पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उसकी भरपाई की रणनीति बनाई। पार्टी ने हालांकि घोषित तौर पर कोई लक्ष्य नहीं रखा है, लेकिन सरकार व संगठन की कोर कमेटी की बैठक में सपा के 63 सीटों के रिकार्ड को तोड़ने का मन बनाते हुए सरकार व संगठन जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जुटे हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे पंचायत चुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसे में सत्ताधारी दल भाजपा और सपा दोंनों की जोर आजमाइश जारी है। पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन की आग के बीच हुए चुनाव में दोनों पार्टियों का दम खम देखा जाना है। इस बीच भाजपा के सारे बड़े नेताओं का फोकस पंचायत चुनाव ही रहा है। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने हर जिलों में कई कई बार मंथन किया है।

भाजपा जुलाई के मध्य से विधानसभा चुनाव के मैदान में कूदने जा रही है, उससे पहले पार्टी गांवों की सरकार में अपना कब्जा जमाकर माहौल बनाना चाहती है। पार्टी ने सपा का रिकार्ड तोड़ने के लिए पूरी ताकत लगाई है। प्रभारी मंत्रियों के साथ पार्टी की ओर से नियुक्त प्रभारी पदाधिकारियों को जिलों में तैनात कर दिया है। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के खेमे में शामिल सदस्यों को तोड़ने की पुरजोर कोशिश की जा रही है।

उधर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पंचायत चुनाव की कमान अपने हांथों में ले रखी है। करीब 40 सीटों से अधिक सीटों पर भाजपा-सपा के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है। अपने कई प्रत्याशियों के दूसरे पाले में चले जाने के बावजूद सपा इस जंग में पीछे नहीं रहना चाहती है। अब बाकी जगह वह मजबूती से टक्कर देने में जुटी है।

अखिलेश खुद चुनाव वाले जिलों के प्रत्याशियों व पदाधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं। पार्टी के जीते पंचायत सदस्यों को समझा कर एकजुट रहने का संदेश दिया जा रहा है। साथ ही किसी प्रभाव में आने देने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। विपक्ष में रहते हुए सबसे ज्यादा जिला पंचायत सदस्य जीतने को सपा अपनी बड़ी उपलब्धि मान रही है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष भी उसी अनुपात में जिताने का भरसक प्रयास हो रहा है।

राज्य के 75 में से 53 जिलों पर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव शनिवार को होंगे। मतदान 11 से 3 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी। प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में 22 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं। इटावा में सपा और बाकी 21 भाजपा में अपना दावा ठोक रही है।

शनिवार को होने वाले मतदान में सबसे कांटे की टक्कर जौनपुर जिले में है। जौनपुर में अब भाजपा के सहयोगी दल अपना दल एस के उम्मीदवार और इसके अलावा तीन अन्य उम्मीदवार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव मैदान में उतरे हैं। जिसमें पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला भी उम्मीदवार हैं।

सपा सांसद आजम खां के गढ़ रामपुर में 34 सदस्यों वाली जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा के ख्याली राम लोधी और सपा की नसरीन जहां के बीच मुकाबला कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। सपा के पास 11, भाजपा के पास 7, निर्दलीय 11, कांग्रेस-2, बसपा-2, और 1 संयुक्त किसान मोर्चा है, जबकि जिला पंचायत में बहुमत के लिए 18 सदस्यों का आंकड़ा चाहिए। इसके साथ ही वार्ड चार से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते अमरजीत सिंह भी चुनाव मैदान में मौजूद रहकर मुकाबले को त्रिकोणात्मक बनाने में जुटे हुए हैं।

–आईएएनएस

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

admin

Read Previous

व्यक्तिगत ईवी कारों, ई-साइकिलों की खरीद के लिए सरकार फेम 2 प्रोत्साहन योजना का विस्तार कर सकती है

Read Next

दिलीप कुमार का हुआ निधन, बी-टाउन ने शेयर की यादें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com