नोरा फतेही के ‘नोरा’ गाने में दिखेगी मोरक्कन, कनाडा और भारत की झलक

मुंबई । एक्‍ट्रेस और डांसिंग दिवा नोरा फतेही ने हाल ही में नया गाना ‘नोरा’ रिलीज किया है। नोरा ने कहा कि यह गाना दिखाता है कि मोरक्को, कनाडा और भारत में किस तरह उन्होंने अपनी जगह बनाई।

नोरा ने कहा, “‘नोरा’ बनाना मेरे लिए एक अविश्वसनीय यात्रा रही है।”

‘नोरा’ के लिए एक्ट्रेस ने अपनी मोरक्कन, कनाडाई और भारतीय जड़ों को एक सिम्फनी में मिलाया है। मोरक्कन लय ने गाने को एनर्जी से भर दिया है। गाने के बोल अंग्रेजी और दरीजा (मोरक्कन अरबी) में हैं।

उन्होंने कहा, ”यह गाना दिखाता है कि मोरक्को, कनाडा और भारत में किस तरह मेरी पहचान बनी है। यह मेरी विरासत और व्यक्तिगत सफलता की कहानी को दुनिया के साथ शेयर करने का मेरा तरीका है। मुझे उम्मीद है कि यह सभी को अपनी अनूठी पहचान को अपनाने, अपनी विविधता का जश्न मनाने और अपनी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में आनंद खोजने के लिए प्रेरित करेगा।”

नोरा मूल रूप से मोरक्को की हैं। उनका जन्म कनाडा में हुआ था। उन्होंने 2014 में पहली फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन’ के साथ भारत में कदम रखा था।

इसके बाद उन्हें सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले विवादास्पद रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नौवें सीजन और ‘झलक दिखला जा’ में देखा गया।

बता दें कि नोरा ने तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें ‘टेम्पर’, ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘किक’ जैसी फिल्मों के गानों में देखा गया था।

पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई बेहतरीन गानों में अपने काम से एक अलग पहचान बनाई है। उनके गानों में ‘दिलबर’, ‘ओ साकी साकी’, ”जेडा नशा’ और ‘मानिके’ जैसे डांस नंबर शामिल हैं। उन्हें पिछली बार ‘क्रैक’ और ‘मडगांव एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों में अभिनय करते देखा गया।

वार्नर म्यूजिक ग्रुप में इमर्जिंग मार्केट्स के अध्यक्ष अल्फोंसो पेरेज सोटो ने कहा, “आधुनिक, स्टाइलिश और अपनी जड़ों के प्रति सम्मान रखने वाली नोरा फतेही एक नई पीढ़ी को दर्शाती हैं जो दुनिया को दिखाना चाहती हैं कि प्रवासियों के रूप में अपनी चुनौतियों के माध्यम से वे आगे बढ़ीं, जीतीं और सर्वश्रेष्ठ बनीं।”

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया था कि जब वह भारत आई थी तो उनके पास मात्र 5 हजार रुपये थे।

–आईएएनएस

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू...

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेगी पुराने दौर की बारीकियां

मुंबई । निर्देशक इम्तियाज अली अपनी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दौर को पृष्ठभूमि में रखकर प्यार, यादों और घर वापसी की...

‘शरारत’ ने बिखेरा जलवा, कई सालों के इंतजार के बाद विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड

मुंबई । फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दर्शकों की तारीफों के साथ साथ अब यह फिल्म अवॉर्ड्स भी अपने नाम करने...

अवॉर्ड शो में विवाद के बीच सलमान खान ने किया राजपाल यादव का समर्थन, बोले- ‘दिल से काम करो’

मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ऐसे मौके आते हैं, जब कलाकारों को न सिर्फ अपने काम के लिए, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़े मामलों को लेकर भी आलोचना का...

बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद ‘धुरंधर’ ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। फिल्म का...

कुछ बड़ा करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने के लिए मिलाया हाथ…

मुंबई । पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और संगीतकार एआर रहमान दोनों ही संगीत उद्योग के बड़े नाम हैं और दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है। अब दिलजीत...

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

admin

Read Previous

ईवीएम की अर्थी जुलूस निकालने वालों के मुंह पर 4 जून को लगा ताला : पीएम मोदी

Read Next

अमेरिकी कांग्रेस को संबोधन में गाजा युद्ध का बचाव करेंगे नेतन्याहू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com