इंदौर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए बने पर्यावरण हितैषी कुंड

इंदौर, 19 सितम्बर (आईएएनएस)| गणेश उत्सव के समापन पर गणेश प्रतिमाओं के जल स्त्रोत में विसर्जन की परंपरा है, इसके चलते कई तरह की परेशानियों का सामना करना होता है, इससे बचने के लिए इंदौर में नगर निगम ने जनभावनाओं के मद्देजनर पारंपरिक तरीके का सहारा लिया है ओर प्रतिमा स्थलों पर ही पर्यावरण हितैषी कुंडों की व्यवस्था की है।

गणेशोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं अगले बरस तू जल्दी, गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोष के साथ अपने आराध्य को विदाई देते है। इस दौरान जलस्त्रोतों पर बड़ी संख्या में लोगों केा जमावड़ा होता है। जलस्त्रोत प्रदूषित न हों और लोगों को सुविधा हो इसलिए जनभावनाओं के अनुरूप पारंपरिक तरीके से श्री गणेश प्रतिमा के विसर्जन हेतु नगर निगम ने समस्त मूर्ति संग्रह स्थल पर पर्यावरण हितेषी कुण्ड की व्यवस्था की गई है। उक्त कुण्ड में नागरिकों, धर्मालुजनों के द्वारा पूर्ण आस्था के साथ स्वयं के हाथो से भगवान श्री गणेश की मिट्टी से निर्मित प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल द्वारा श्री गणेश प्रतिमा का एकत्रीकरण व विसर्जन से संबंधित कार्यवाही हेतु समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ समस्त जोनल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये।

नगर निगम के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर ने बताया कि आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल के निर्देशों के क्रम में अनंत चतुर्दशी को दोपहर दो बजे से एवं उसके अगले दिन 20 सितम्बर को प्रात: 10 बजे तक पर्यावरण संरक्षण को ²ष्टिगत रखते हुए निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर बडे-छोटे अस्थायी पर्यावरण हितैषी कुण्ड में नागरिक अपने हाथों से मिट्टी से निर्मित श्री गणेश प्रतिमाओं को विजर्सन कर सकते हैं। साथ ही शेष रही प्रतिमाएं निगम द्वारा चिंहांकित स्थान पर एकत्रित की जाएगी, जहां से उन्हे सुरक्षित जवाहर टेकरी पर वर्षाऋतु से भरे जल में 20 सितम्बर को विधि-विधान से पूजन कर विसर्जन किया जाएगा।

नगर निगम के आयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि निगम द्वारा तालाबों को सुरक्षित रखने तथा पर्यावरण के बचाव हेतु समस्त जोनल कार्यालय सहित समस्त वाडरे में चिंहित स्थानों पर अस्थायी पर्यावरण हितैषी कुण्ड रखे जाएंगे ताकि उनमें मिट्टी से निर्मित श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा सके। नागरिकों को पर्यावरण सुरक्षा एवं जल प्रदूषण को रोकने की ²ष्टि से विसर्जन से पूर्व श्री गणेश प्रतिमा की पूजन सामग्री (यथा माला, वस्त्र, नारियल, फूल व पत्ती) को एक पृथक बास्केट में ही रखने की अपील भी की गई है।

–आईएएनएस

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

editors

Read Previous

केट विंसलेट ‘मेयर ऑफ ईस्टटाउन’ के साथ वापस आने से इनकार नहीं करेंगी

Read Next

कांग्रेस ने मायावती को दी पंजाब में दलित सीएम उम्मीदवार घोषित करने की चुनौती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com