भाजपा से नाराज होकर राजनीति से सन्यास ले चुके बाबुल सुप्रियो ने थामा टीएमसी का दामन

नई दिल्ली : हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए गए भाजपा के पश्चिम बंगाल से लोकसभा सांसद बाबुल सुप्रियो ने भाजपा को बॉय-बॉय कर दिया है। भाजपा सासंद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने आज पश्चिम बंगाल में तुणमुल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और पार्टी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में ममता बनर्जी की पार्टी का दामन थाम लिया। दरअसल , मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में हाल ही में हुए फेरबदल में बाबुल सुप्रियो को मंत्रिपद से हटा दिया गया था। मंत्रिपद से हटाए जाने के बाद बाबुल ने उस समय राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। लेकिन भाजपा के बड़े नेताओं को उसी समय से यह अंदाजा हो गया था कि बाबुल पार्टी छोड़ सकते हैं और आखिरकार बाबुल ने इस अंदेशे को सही साबित करते हुए राजनीति से सन्यास लेने की बजाय भाजपा को छोड़कर ममता दीदी के साथ जाने का फैसला किया।

पश्चिम बंगाल से दो बार लोकसभा का चुनाव जीते सुप्रियो उन मंत्रियों की लिस्ट में शामिल थे, जिन्हें 7 जुलाई को एक बड़े फेरबदल के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटा दिया गया था। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के अरूप बिस्वास के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हे हार का सामना करना पड़ा था।

आपको बता दें कि शनिवार को ही यह खबर आई थी कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बाबुल सुप्रियो को मिले सुरक्षा कवर को जेड से घटाकर वाई श्रेणी का कर दिया है।

हालांकि बाबुल सुप्रियो के इस नए फैसले के बाद अब देखना यह होगा कि क्या वो भाजपा सांसद के तौर पर लोकसभा से इस्तीफा देंगे या गेंद भाजपा के पाले में डाल देंगे कि वो लोकसभा अध्यक्ष के पास जाकर उनकी सदस्यता रद्द करने की याचिका दायर करे।

–आईएएनएस

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

editors

Read Previous

तीसरी लहर को रोकने के लिए आंध्र प्रदेश को रोल मॉडल के रूप में उभरना चाहिए : गवर्नर

Read Next

‘ब्रिजटॉन’ सीजन 2 के फस्र्ट लुक में नए कैरेक्टर केट शर्मा का किया गया खुलासा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com