देश पर आपातकाल थोपने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र की दुहाई दे रही है : सीएम धामी (आईएएनएस साक्षात्कार)

नई दिल्ली । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएनएस से खास बातचीत में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राजकुमार लोकतंत्र की दुहाई देते हैं, लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं, उनको याद करना चाहिए कि देश के अंदर आपातकाल थोपने का काम, लोकतंत्र को समाप्त करने का काम, लोगों पर अत्याचार, अनाचार, दुराचार सब प्रकार से अन्याय करने का काम, उनकी दादी ने किया था। जब देश में आपातकाल थोपा था। आज उनको लोकतंत्र की याद आ रही है।

कांग्रेस के घोषणापत्र में दलबदल पर सख्त कानून बनाने के सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि इतनी सरकारें गिरा दी। कांग्रेस की सरकारों में रिकॉर्ड है, सरकारों को गिराने का, सरकारों को बर्खास्त करने का, आज जब सब काम कानून के अनुसार हो रहा है, विधि के अनुरूप हो रहा, तो तमाम प्रकार की बातें करते हैं। कभी एजेंसियों पर निशाना साधते हैं, कभी भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए लोकतंत्र की दुहाई देते हैं। देश की जनता भली-भांति समझ रही है कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए काम कर रहे हैं और यह लोग पीएम मोदी को रोकना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि देशद्रोही शक्तियों के साथ इनका हाथ मिला हुआ है। यह कहीं न कहीं आज ऐसी शक्तियां जो इनको स्पॉन्सरशिप कर रही हैं, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से तमाम तरीके से लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर कहीं यह लोग नहीं हैं। कहीं कोई मुकाबला भी नहीं है और बहुत ऐतिहासिक वोटों से नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के एनडीए को टक्कर देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन केवल और केवल अपने परिवारों को बचाने का गठबंधन है, भ्रष्टाचार को छुपाने का गठबंधन है, भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन है, अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने का गठबंधन है। यह सरकार बनाने का गठबंधन नहीं है। यह तुष्टीकरण और वोटबैंक की राजनीति से अपने अस्तित्व को बचाने का बेमेल गठबंधन है। यह भानुमति का कुनबा है। कहीं का ईट, कहीं का रोड़ा, भानुमती ने कुनबा जोड़ा। जैसी कहावत है, उसी प्रकार का गठबंधन है और यह गठबंधन पीएम मोदी के साथ जो जनता का गठबंधन है, उसके सामने कहीं नहीं टिकता है।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

मां महबूबा मुफ्ती के लिए चुनाव प्रचार करने निकलीं बेटी इल्तिजा मुफ्ती

Read Next

महाराष्ट्र के यवतमाल में चुनावी रैली के दौरान नितिन गडकरी हुए बेहोश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com