दिल्ली भाजपा ने आतिशी को भेजा कानूनी नोटिस

नई दिल्ली । भाजपा की दिल्ली इकाई ने आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके इस दावे पर कानूनी नोटिस भेजा है कि उनसे पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था।

उन्हें यह नोटिस बुधवार को दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने अधिवक्ता सत्य रंजन स्वैन के माध्यम से भेजा।

नोटिस में कहा गया है,”आपसे अनुरोध है कि आप उक्त आरोप को तुरंत वापस लें और अपनी माफी को टेलीविजन और सोशल मीडिया पर प्रमुखता से प्रसारित करें, ऐसा नहीं करने पर मेरे मुवक्किल आपके खिलाफ सिविल और आपराधिक कार्यवाही शुरू करने को बाध्य होंगे।”

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “मंगलवार को आतिशी ने दावा किया कि एक करीबी परिचित के माध्यम से उन पर दबाव डाला जा रहा था। इसके अलावा, उन्होंने खुद, सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक की संभावित गिरफ्तारी का उल्लेख करके गुमराह करने का प्रयास किया।”

सचदेवा ने कहा कि आतिशी का आरोप बेबुनियाद है।

उन्होंने कहा, “आतिशी की ओर से कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई। यदि संपर्क करने वाला व्यक्ति करीबी परिचित था, तो वह कौन था और किसके निर्देश पर बातचीत हुई, इसेे भी नहीं बताया गया।”

दिल्ली बीजेपी प्रमुख ने आगे कहा कि जब भी आतिशी या उनकी पार्टी को राजनीतिक परिस्थितियों में घेरा गया, उन्होंने कानून तोड़ने या नेताओं की गिरफ्तारी की कहानियां सुनाईं।

सचदेवा ने कहा,“यह हाल ही में दो बार किया गया है, लेकिन कोई सबूत नहीं दिया गया है। आतिशी द्वारा लगाए गए आरोप भाजपा, उसके नेतृत्व और उसके कार्यकर्ताओं की छवि को खराब करते हैं। इसलिए हमने आतिशी को मानहानि का नोटिस दिया है।”

–आईएएनएस

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली । केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ स्थित सीजीएचएस के स्वास्थ्य भवन में तैनात अतिरिक्त निदेशक...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा नेता हत्याकांड: उम्रकैद के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी

बेंगलुरु । भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड में विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता और विधायक विनय कुलकर्णी ने शनिवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में...

admin

Read Previous

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पांच ‘न्याय’ और 25 गारंटी, कुछ ऐसा होगा घोषणा पत्र का प्रारूप

Read Next

सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com