2021-09-15 जेईई मेंस का चौथा चरण: 44 छात्रों ने हासिल किए सौ फीसदी अंक,18 ने टॉप किया

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)| नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने चौथे चरण की जेईई मेंस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इन परीक्षाओं में 44 छात्रों ने शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं 18 छात्र जेईई मेंस परीक्षाओं में नंबर वन रैंक हासिल करने में कामयाब रहे हैं। टॉप करने वाले इन 18 छात्रों में से 2 छात्र दिल्ली रीजन के हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि टॉप करने 18 छात्रों में दिल्ली से रुचिर बंसल और काव्या चोपड़ा शामिल हैं। कर्नाटक के गौरब दास, बिहार के वैभव विशाल, आंध्र प्रदेश के डी वैंकटा पनीस, राजस्थान के सिद्धांत मुखर्जी, उत्तर प्रदेश के अमिया सिंघल, राजस्थान से मृदुल अग्रवाल, तेलंगाना से कोम्मा, तेलंगाना से ही वेंकट आदित्य, महाराष्ट्र से अभिजीत टांबट, आंध्र प्रदेश से ही वीरा सिलवा, आंध्र प्रदेश के राहुल नायडू और कर्णम लोकेश शामिल हैं।

इनके अलावा इन 18 छात्रों में पंजाब से क्षेत्र से पुलकित गोयल, उत्तर प्रदेश से पाल अग्रवाल, चंडीगढ़ से गुरमीत सिंह और राजस्थान से अंशुल वर्मा भी शामिल हैं।

चौथे चरण का यह ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 26, 27, 31 अगस्त के साथ साथ 1 व 2 सितंबर 2021 को आयोजित किया गया था।

चौथे सत्र की परीक्षा के लिए 7.3 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जेईई मेंस के चारों सत्रों में से 2.5 लाख सफल छात्रों को जेईई एडवांस परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

गौरतलब है कि अभी तक जेईई मेन के चारों चरण की परीक्षाएं ली जा चुकी हैं। अब इन परीक्षाओं के आधार पर जेईई एडवांस में शामिल होने वाले छात्रों का चयन किया जाएगा। मेरिट के आधार पर चुने गए छात्र जेईई एडवांस का टेस्ट देंगे। इस बार छात्रों को नई शिक्षा नीति के तहत अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में यह इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा देने का अवसर दिया जा रहा है।

जेईई एडवांस परीक्षा के नतीजों के देश की 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 23 ट्रिपल आईटी, सहित जेएफटीआई की 40 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले होंगे।

देशभर के आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई (एडवांस्ड) 2021 की परीक्षा इस वर्ष 3 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन्स में शामिल होने वाले 23 परीक्षा केंद्रों के 400 से अधिक उम्मीदवारों की जांच कर रही है।

इस साल पहली बार, जेईई मेन्स चार चरणों में आयोजित किया गया था, जिससे छात्रों को यह परीक्षा देने के चार मौके मिले। इन परीक्षाओं में कुछ छात्र ऐसे रहे जिनके एक पहली परीक्षा में 50 प्रतिशत या उससे भी कम अंक थे। अगली परीक्षा में इनके अंक बढ़कर 90 फीसदी से अधिक हो गए। अब एनटीए अपने स्तर पर ऐसे छात्रों की परीक्षा व अन्य जांच कर रहा है।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

‘कॉपशॉप’ में अपनी भूमिका को लेकर जेरार्ड बटलर ने की बात

Read Next

गुरुग्राम में कोविशील्ड की दूसरी खुराक लेने से चूकने वाले 54 हजार लोगों की तलाश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com