स्कूल की टाइमिंग को लेकर बिहार विधानसभा में हंगामा, नीतीश ने कहा शिक्षकों को 15 मिनट पहले आना होगा

पटना । बिहार में सरकारी स्कूलों की टाइमिंग को लेकर बुधवार को विधानसभा में विपक्ष ने फिर हंगामा किया। इस बीच, मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि शिक्षकों को छात्रों के स्कूल आने से 15 मिनट पहले आना होगा।

दरअसल, मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने स्कूल टाइमिंग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की भी बात अधिकारी नहीं सुनते।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि शिक्षकों को छात्रों से आने के 15 मिनट पहले यानी सुबह 9.45 बजे आना होगा और छात्रों के जाने के बाद यानी शाम को 4.15 पर स्कूल से जाएंगे। यही नियम है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष की शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक के तबादले की मांग को नकारते हुए उन्हें ईमानदार अधिकारी बताया। उन्होंने विपक्ष पर भड़कते हुए कहा कि जितना मुर्दाबाद के नारे लगाएंगे अगली बार विपक्ष की संख्या और कम हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सीएम ने मंगलवार को ही साफ कर दिया था कि स्कूल की टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इसे लेकर एक अधिसूचना भी जारी कर दी। लेकिन अपर मुख्य सचिव के शिक्षकों के स्कूल पहुंचने को लेकर दिए गए एक आदेश के बाद भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इधर, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी सदन में कहा कि मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की है वह सरकार का आदेश है। इधर, विपक्ष ने सदन से वॉक आउट कर गया।

–आईएएनएस

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

पीएम मोदी पर खड़गे के आपत्तिजनक बयान से जनता दुखी: अरुण सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा...

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, जदयू विधायक ने कहा- नहीं मांगी माफी तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

पटना/रांची । महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पप्पू यादव के बयान...

बेंगलुरु: कबड्डी सट्टेबाजी के आरोप में कर्नाटक के गृह मंत्री के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

बेंगलुरु । बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। यह मामला कबड्डी खेल प्रतियोगिता के...

अमेरिकी राजदूत का दावा, 100 दिन में तेजी से आगे बढ़े भारत-अमेरिका के रिश्ते

नई द‍िल्‍ली । भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे करने के साथ ही भारत-अमेरिका संबंधों में तेज प्रगति की बात कही। उन्होंने इसे...

पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में थमा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली । तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। पश्चिम बंगाल में पहले चरण...

भाजपा प्रमुख नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर, संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर आने वाले हैं। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इस...

भारत-कोरिया शिखर वार्ता: रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा, कई अहम समझौतों पर सहमति

नई द‍िल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सोमवार को पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक...

admin

Read Previous

इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं हूं : कमल हसन

Read Next

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री, कई इलाकों में एक्यूआई ‘खराब’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com