बिहार में स्थापित हो पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास, और रघुवंश की प्रतिमा : तेजस्वी

पटना, 9 सितम्बर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद अब जल्द ही पटना लौटने वाले हैं। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। इसकी जानकारी देते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि उनकी तबियत में लगातार सुधार हो रहा है। 15 से 20 दिन में वे पटना लौट सकते हैं। इस बीच, तेजस्वी ने राज्य सरकार से स्वर्गीय रामविलास पासवान और स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह की प्रतिमा लगाने की भी मांग की। तेजस्वी गुरुवार को गोपालगंज जाने के क्रम में यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा लालू प्रसाद जी की तबियत में लगातार सुधार हो रहा है और तबियत में ऐसे ही सुधार जारी रहा तो वे 15 से 20 दिनों में पटना लौट सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि स्वस्थ्य कारणों से लालू प्रसाद फिलहाल दिल्ली में हैं।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह और रामविलास पासवान की वार्षिक श्राद्ध (बरखी) मनने वाला है। उन्होंने कहा कि लोजपा सांसद चिराग पासवान और कद्दावर नेता सिंह के पुत्र सत्यप्रकाश उनसे मिलने यहां आए थे।

उन्होंने कहा, ऐसे में सरकार से मांग है कि इन दोनों नेताओं की प्रतिमा बिहार में स्थापित की जाए।

इसके साथ ही तेजस्वी ने सरकार से मांग की है कि इन दोनों नेताओं की जयंती या पुण्यतिथि पर बिहार सरकार की तरफ से राजकीय समारोह के तौर पर मनाया जाए।

यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के अंतिम पत्र का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने राज्य सरकार से कई मांग रखी थी। तेजस्वी ने कहा कि उनके निधन के एक साल होने वाले हैं लेकिन उनके पत्र में लिखे एक भी मांग की पूर्ति नहीं हो सकी है।

–आईएएनएस

असम चुनाव: मजबत विधानसभा से बीपीएफ के चरण बोरो जीते, जेएमएम उम्मीदवार को 55 हजार वोटों से हराया

गुवाहाटी । असम के मजबत विधानसभा क्षेत्र में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने एक बार फिर परचम लहराया है। पार्टी ने चरण बोरो उम्मीदवार को यहां से मैदान में उतारा,...

कर्नाटक में गारंटी योजनाओं का असर, केरल में सत्ता की उम्मीद, तमिलनाडु में चौंकाने वाले नतीजे: डीके शिवकुमार

बेंगलुरु । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं से राज्य में सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने चुनावी...

पश्चिम बंगाल में बन रही भाजपा सरकार, विपक्ष लगा रहा ईवीएम पर आरोप: गौरव भाटिया

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भाजपा सरकार बनने का दावा किया है।...

पश्चिम बंगाल : शुरुआती रुझानों पर महिलाओं ने जताई खुशी, पीएम मोदी की तारीफ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को पूरा विश्वास है कि वह इस बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और टीएमसी का...

कर्नाटक: श्रींगेरी में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भाजपा के डी.एन. जीवराज विजयी, बोले- ‘सत्य की जीत’

बेंगलुरु । कर्नाटक के श्रींगेरी विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डी. एन. जीवराज ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक टी. डी....

सीपीआईएम नेता भट्टाचार्य का टीएमसी पर तीखा हमला, बैठक को बताया ‘गुंडों का मनोबल बढ़ाने का नाटक’

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोबारा मतदान और संबंधित मुद्दों पर सीपीआई(एम) नेता एवं वरिष्ठ वकील बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। दोबारा...

ईरान ने जासूसी मामले में दो लोगों को फांसी पर लटकाया, मोसाद को पहुंचाते थे जानकारी

तेहरान । ईरान ने शनिवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को फांसी दे दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी...

मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में देश का अग्रणी राज्य, सीएम के प्रयासों को मिला सुखद परिणाम

भोपाल । मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में इन्वेस्ट इंडिया के आंकड़ों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यह जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में सामने आई...

महाराष्ट्र: अमरावती में 2 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमरावती । अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 3 लाख 75 हजार रुपए का जब्त माल शनिवार को नागपुर जाकर...

‘पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले’: भाजपा और कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया।...

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों...

editors

Read Previous

हिमाचल के ऊना जिले में बनेगा बांस गांव

Read Next

लेटिटिया के ठीक होने पर, 2022 की शुरुआत में फिर से शुरू होगी ‘ब्लैक पैंथर 2’ की शूटिंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com