इस्कॉन ने मेनका गांधी की ‘धोखाधड़ी’ की टिप्पणी को बताया गलत, मांगा सबूत

कोलकाता : इस्कॉन के कोलकाता कार्यालय ने मेनका गांधी से उनकी ‘धोखाधड़ी’ टिप्पणियों को साबित करने के लिए सबूत की मांग की है। सांसद मेनका गांधी ने समाज को “कसाइयों को गाय बेचने वाला” करार देते हुए “सबसे बड़ा धोखेबाज़” बताया था।

इस्‍कान के कोलकाता कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में, इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधा रमन दास ने भाजपा सांसद को अपने दावों के समर्थन में सबूत देने की चुनौती दी है कि सोसायटी कसाइयों को गाय बेचने में शामिल है। बयान में कहा गया कि “मेनका गांधी का दावा झूठ है और हम उनके आरोपों का खंडन करते हैं।’

कहा गया कि सनातन धर्म पर हमला आजकल फैशन बन गया है। मेनका गांधी को अपने आरोप साबित करने होंगे। क्या उनके पास अपने आरोप को साबित करने के लिए कोई वीडियो है?

दास ने कहा कि वर्षों से इस्कॉन के लोग गायों के कल्याण में लगे हुए हैं, जिन्हें हम देवी के रूप में पूजते हैं। मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि वे अनंतपुर गौशाला का दौरा करें और जांच करें कि हम गौमाता के कल्याण के लिए कितने समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। इसलिए उनकी टिप्पणियां न केवल इस्कॉन के लिए, बल्कि पूरे सनातन धर्म के लिए अपमानजनक हैं।

गौरतलब है कि वायरल वीडियो में, भाजपा सांसद मेनका गांधी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “इस्कॉन देश में सबसे बड़ा धोखेबाज है। यह गौशालाओं के नाम पर सरकार से विशाल भूमि सहित अन्‍य लाभ प्राप्त करता है।” उन्होंने आंध्र प्रदेश में इस्कॉन की अनंतपुर गौशाला की अपनी यात्रा को भी याद किया, जहां उन्होंने दावा किया था कि उन्हें ऐसी कोई गाय नहीं मिली, जो दूध या बछड़े न देती हो।

आईएएनएस

केंद्रीय बजट समानता और विकास को नई गति प्रदान करेगा: सुनील जाखड़

चंडीगढ़ । पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को केंद्रीय बजट को गुरु रविदास महाराज के समतावादी दर्शन से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ठोस कदम है...

सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए ग्राउंड रियलिटी बिल्कुल अलग है: रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने सोमवार को सदन में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं का जिक्र किया। वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत चर्चा...

फॉर्म-7 के जरिये वोट कटवाने का महाघोटाला, न्यायालय संज्ञान ले: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की...

नीट छात्रा की मौत: सीबीआई को मामला सौंपे जाने के बाद हाईकोर्ट ने पिता की याचिका खारिज की

पटना । पटना हाईकोर्ट ने सोमवार को पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत नीट परीक्षार्थी के पिता द्वारा दायर एक आपराधिक याचिका पर सुनवाई की और...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

वहां एक बॉर्डर था, बॉर्डर पर किसी देश की सेनाएं थीं : राहुल गांधी

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला के सदन में सिर्फ असली सोर्स का हवाला देने के फैसले को बार-बार मानने से इनकार...

भारतीय शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 943.52 अंक उछला

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के खिलाफ दायर की याचिका, ईसी और सीईओ को बनाया पक्षकार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई आरोप लगा चुकी हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त...

केंद्रीय बजट जन-केंद्रित, पर्यटन, रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा पर फोकस सराहनीय: त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री

अगरतला । त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए इसे “जन-केंद्रित और...

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

admin

Read Previous

बीजेपी महिला नेता ने खोला सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ मोर्चा, राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी

Read Next

अशांत मणिपुर : फिल्म अभिनेता राजकुमार कैकू ने भाजपा छोड़ी, जातीय संघर्ष से निपटने में सरकार की ‘अक्षमता’ का हवाला दिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com