मूल भारतीय सोच पर आधारित पाठ्यक्रम तैयार करेगी एनसीईआरटी

नई दिल्ली : बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क पर एक संयुक्त व महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। गौरतलब है कि कस्तूरीरंगन के मार्गदर्शन में स्टीरिंग समिति ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत करिकुलम फ्रेमवर्क पर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। कस्तूरीरंगन समिति ने अपनी रिपोर्ट व करिकुलम फ्रेमवर्क सरकार को सौंप दिया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि शिक्षा मंत्रालय ने आगे की कार्रवाई के लिए ही इसे एनसीईआरटी को दिया है।

एनसीईआरटी स्कूली शिक्षा के लिए पाठ्यपुस्तकें तैयार करती हैं। एनसीईआरटी ने करिकुलम पर दो समितियां बनाई हैं। इनमे राष्ट्रीय निरीक्षण समिति और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तक समिति बनाई हैं।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि ये दोनों समितियां 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुसार और मूल भारतीय सोच पर आधारित पाठ्यक्रम तैयार करेंगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कक्षा 3 से 12 तक के लिए भविष्य की शिक्षण सामग्री तैयार करने के लिए कहा गया है। इसको लेकर पहली ओरिएंटेशन बैठक बुधवार को हुई।

शिक्षा मंत्री का कहना है कि हमें विश्वास है कि नई पाठ्यपुस्तकें सभी आवश्यकताओं को पूरा करेंगी। खासतौर पर जब दुनिया भारत से बहुत उम्मीद कर रही है, जब पीएम ने अमृत काल का सपना दिखाया है, ऐसे समय में नई पाठ्यपुस्तकें आवश्यकताओं को पूरा करेंगी।

पाठ्यक्रम और शिक्षण शिक्षण सामग्री समिति’ में कई शिक्षाविद्, अर्थशास्त्री व विशेषज्ञ शामिल हैं। इनमें इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल, वह प्रसिद्ध संगीतकार व गायक शंकर महादेवन सदस्य हैं। महेश चंद्र पंत इस 19 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड प्लानिंग इन एडमिनिस्ट्रेशन के चांसलर हैं।

समिति की सह-अध्यक्षता प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मंजुल भार्गव को सौंपी गई है। समिति में चामू कृष्ण शास्त्री भी शामिल हैं। वह भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की उच्चाधिकार प्राप्त, भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष भी हैं। ‘राष्ट्रीय पाठ्यक्रम और शिक्षण शिक्षण सामग्री समिति’ एक स्वायत्त समिति होगी और इसका कार्य कक्षा 3 से 12वीं तक के छात्रों का सिलेबस तैयार करना है।

आईएएनएस

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पेश, सांसदों में हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया, जो संसद के विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण विधायी कदम है। केंद्रीय विधि व...

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

ट्रंप के ‘वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स’ से लाखों अमेरिकियों को राहत, बढ़ी लोगों की आय: व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” ने लाखों अमेरिकियों को बड़ी राहत दी है और रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड प्रदान किए हैं। व्हाइट हाउस के...

सबरीमाला समीक्षा: करोड़ों लोगों की आस्था को ‘गलत’ ठहराना अदालत के लिए सबसे कठिन काम: सुप्रीम कोर्ट

इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

admin

Read Previous

नूंह प्रशासन का वीएचपी को 28 अगस्त की यात्रा की अनुमति देने से इनकार

Read Next

मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com